Doctor Verified

हार्ट में सूजन के चेहरे पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें बचाव के टिप्स

Heart Swelling Symptoms on Face: हार्ट में सूजन की समस्या को मेडिकल भाषा में "मायोकार्डिटिस" कहा जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट में सूजन के चेहरे पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें बचाव के टिप्स


Heart Swelling Symptoms on Face: हार्ट से जुड़ी बीमारियों को अनदेखा करना जानलेवा होता है। आज के समय में अनियंत्रित जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण हार्ट के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हार्ट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम का अभ्यास जरूर करना चाहिए। हार्ट से जुड़ी ज्यादातर बीमारियों में सीने में जलन, सांस लेने में दिक्कत और थकान व कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हार्ट में सूजन भी हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या है। अक्सर लोग इस स्थिति को पहचान नहीं पाते हैं और गंभीर रूप से इसका शिकार हो जाते हैं। हार्ट में सूजन आने पर आपके चेहरे पर भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हार्ट में सूजन के लक्षण। 

चेहरे पर दिखते हैं हार्ट में सूजन के लक्षण- Heart Swelling Symptoms on Face in Hindi

लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "हार्ट में सूजन की समस्या को मेडिकल भाषा में "मायोकार्डिटिस" कहा जाता है। इस स्थिति में हृदय की मांसपेशियों (मायोकार्डियम) में सूजन हो जाती है। यह हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, क्योंकि हार्ट में सूजन होने पर हृदय संबंधी रोगों के जोखिम बहुत बढ़ जाता है।"

Heart Swelling Symptoms on Face

इसे भी पढ़ें: हार्ट मसल्स में कमजोरी के कारण हो सकती हैं दिल से जुड़ी ये 5 बीमारियां, जानें इनके लक्षण और बचाव

हार्ट में सूजन होने पर चेहरे पर ये लक्षण देखे जा सकते हैं-

1. चेहरे के रंग में बदलाव

हार्ट में या हार्ट की मांसपेशियों में सूजन होने पर आपके चेहरे पर होने वाला ब्लड फ्लो भी प्रभावित होता है। इसकी वजह से आपके चेहरे का रंग डार्क या गहरा हो सकता है। अगर आपका चेहरा लंबे समय तक लाल रहता है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

2. चेहरे पर सूजन

चेहरे की बढ़ती सूजन भी हार्ट की मांसपेशियों में सूजन का संकेत हो सकती है। इस स्थिति को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: हार्ट की मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाने के लिए करें ये 5 काम

3. आंखों का लाल रहना

लंबे समय तक आंखों मेंन लाली बनी रहना सामान्य नहीं होता है। यह हार्ट में सूजन का भी संकेत हो सकता है। अगर आपकी आंखें लंबे समय तक लाल रहती हैं, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाए डॉक्टर से मिलना चाहिए।

4. चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आना

चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आना भी हार्ट मेंन सूजन का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह और जांच जरूर लेनी चाहिए।

हार्ट की मांसपेशियों में कमजोरी, हार्ट अटैक समेत हार्ट की पुरानी बीमारी के अलावा वायरल और मौसमी संक्रमण, कुछ दवाएं और केमिकल आदि के कारण हार्ट में सूजन हो सकती है।इन स्थितियों में आपके पूरे शरीर में सूजन हो सकती है, जिसकी वजह से हार्ट में सूजन हो जाती है। हार्ट में सूजन या मायोकार्डिटिस का कोई निश्चित कारण अभी नहीं पाया गया है।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए तनाव कम करना, हेल्दी डाइट का सेवन और एक्टिव जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है। अगर आपको हार्ट से जुडी बीमारियों के लक्षण दिखते हैं तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

ट्राइग्लिसराइड्स, एचडीएल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल में क्या अंतर होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer