Doctor Verified

शरीर में क्यों आ जाती है सूजन? आयुर्वेद में बताए गए हैं ये 5 कारण

Body Inflammation Causes: कुछ मामलों में गठिया और रोग प्रति रोधक क्षमता से जुड़ी अन्य समस्याएं भी शरीर में सूजन का कारण बन सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में क्यों आ जाती है सूजन? आयुर्वेद में बताए गए हैं ये 5 कारण

Body Inflammation Causes: शरीर में होने वाली सूजन कई बार स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है। सूजन कई बार किसी कारण से होती है, जिसे लोग अक्सर लोग आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना कई बार सेहत पर भारी पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं शरीर में सूजन होती क्यों है? इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम जानेंगे कि शरीर में आखिर सूजन क्यों होती है। शरीर में कई बार नमक ज्यादा हो जाए तो भी सूजन हो सकती है और पोटैशियम की कमी हो जाना भी सूजन का कारण बन सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार शरीर में सूजन होने के कई पहलु हो सकते हैं। कुछ मामलों में गठिया और रोग प्रति रोधक क्षमता से जुड़ी अन्य समस्याएं भी शरीर में सूजन का कारण बन सकती हैं। अगर आपको लगातार सूजन महसूस हो रही है तो ऐसे में इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से मिलें। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बातचीत की। (Body me Soojan Kyu Hoti Hai) - 

शरीर में क्यों आ जाती है सूजन?

1. किडनी फेलियर

डॉ. श्रेय के मुताबिक आयुर्वेद के हिसाब से किडनी फेलियर होना भी शरीर में सूजन आने का एक बड़ा कारण हो सकता है। अगर आपकी किडनी की कार्यक्षमता बिलकुल कम हो गई है तो ऐसे में कई बार शरीर में सूजन भी आ सकती है। क्रोनिक किडनी जिडीज (Chronic Kidney Disease) से पीड़ित लोगों की शरीर में भी सूजन आने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस जैसी समस्या देखने को मिल सकती है। किडनी में किसी प्रकार की चोट लगना या किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ने से भी आको शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन देखने को मिल सकती है।

2. पेट में पानी भरना

कई बार किसी स्वास्थ्य समस्या के चलते पेट में पानी भर जाता है। अगर आपके पेट में पानी भर जाता है तो ऐसे में शरीर में सूजन आ सकती है। पेट में पानी भरना कई बार लिवर से जुड़ी समस्याओं (How to Prevent Liver Diseases) का भी संकेत हो सकता है। वाटर रिटेंशन होने पर शरीर के कई हिस्सों में पानी भर जाता है। ऐसे में कई बार बॉडी में लीकेज भी हो सकती है। अगर आपको वाटर रिटेंशन है तो ऐसे में शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन देखने देखने को मिल सकती है। 

body inflammation causes-inside

3. रूमोटाइड अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या 

अगर आपको रूमोटाइड अर्थराइटिस से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है तो ऐसे में आपकी शरीर में सूजन हो सकती है। आम वात या रूमेटॉइड अर्थराइटिस होने पर इम्यून सिस्टम आपके अपने शरीर पर अटैक करने लगता है, इससे जोड़ों पर प्रभाव पड़ता है। अर्थराइटिस या गठिया होने पर धीरे-धीर जोड़ डैमेज होने लगते हैं और ज्वॉइंट्स के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी सूजन और दर्द हो सकता है। 

4. ऑटो इम्यून डिसऑर्डर

शरीर में होने वाली सूजन के पीछे कई बार ऑटो इम्यून डिसऑर्डर (Auto Immune Disorder Prevention Tips) भी एक बड़ा कारण माना जाता है। दरअसरल, ऑटो इम्यून डिसऑर्डर होने पर इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में हमारा इम्यून सिस्टम हमारी शरीर पर ही अटैक करने लग जाता है। ऐसे में शरीर से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी होने पर ऐसा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - पूरे शरीर में सूजन हो सकती है इन 5 बीमारियों का संकेत 

5. खराब लाइफस्टाइल

अगर आपका लाइफस्टाइल खराब है तो ऐसे में भी कई बार आपको शरीर में सूजन देखने को मिल सकती है। अगर आप तला-भुना और जंक फूड्स खाते हैं तो ऐसे में शरीर में दर्द और सूजन आ सकती है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं या जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं तो ऐसे में शरीर में सूजन होना आम है। इसलिए, इससे बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को अच्छा रखना चाहिए।

FAQ

  • हाथ-पैरों में सूजन के कारण

    हाथ-पैरों में सूजन होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में हार्ट से जुड़ी समस्याएं, किडनी से जुड़ी बीमारी और ज्यादा दवाएं खाने से कई बार हाथ-पैरों में सूजन हो सकती है। 
  • नसों में सूजन के क्या कारण हैं?

    नसों में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको चोट लगी है या संक्रमण, सूजन की समस्या है तो ऐसे में रक्त के थक्के जम सकते हैं तो ऐसे में नसों में सूजन हो सकती है। 
  • शरीर में पानी भरने के क्या लक्षण हैं?

    शरीर में पानी जमा होने के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में आपको पैरों में दर्द होने के साथ ही हाथ पैर और चेहरे पर कई बार सूजन देखने को मिल सकती है। 

 

 

 

Read Next

बरसात में गन्ने का सिरका पीना है सही या नुकसानदायक? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

Disclaimer

TAGS