Doctor Verified

फेफड़ों में गांठ होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिलकुल न करें अनदेखी

फेफड़ों में गांठ बनना एक गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए इस संकेत को बिलकुल नजरअंदाज न करें। इसकी वजह से आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फेफड़ों में गांठ होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिलकुल न करें अनदेखी


Lump in Lungs Symptoms in Hindi: फेफड़ों में गांठ एक गंभीर बीमारी हो सकती है। इसे पल्मोनरी नोड्यूल भी कहा जाता है। यह असामान्य वृद्धि के कारण हो सकता है। ज्यादातर मामलों में ये गांठ गैर-कैंसरकारी होती हैं। ये समय के साथ गायब हो जाती हैं। हालांकि, कुछ मामलों में फेफड़ों में बनी गांठ कैंसर का संकेत हो सकती है। इसके अलावा, संक्रमण और सूजन की वजह से भी फेफड़ों में गांठ बन सकती हैं। फेफड़ों में गांठ की वजह से आपको कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं फेफड़ों में गांठ के लक्षण (Fefdo me Ganth ke Lakshan)-

फेफड़ों में गांठ के लक्षण- Fefdo me Ganth ke Lakshan

lumps-in-lungs-inside

1. बार-बार खांसी होना

बार-बार खांसी होना, फेफड़ों में गांठ का लक्षण हो सकता है। अगर आपको भी अक्सर ही खांसी की समस्या रहती है, तो इस लक्षण को बिलकुल नजरअंदाज न करें। वहीं, अगर खांसी के साथ खून निकल रहा है तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या फेफड़ों के कैंसर से लिवर प्रभावित होता है? एक्सपर्ट से जानें दोनों में संबंध

2. सांस लेने में तकलीफ

सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो इस संकेत को भी नजरअंदाज न करें। फेफड़ों में गांठ बनने पर आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यह समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है, इसलिए बिलकुल नजरअंदाज न करें। इसकी वजह से आपको सीने में तेज दर्द भी उठ सकता है।

3. सांस लेते समय तेज आवाज आना

सांस लेते समय अगर तेज-तेज आवाज आ रही है तो यह भी फेफड़ों में गांठ का संकेत हो सकती है। फेफड़ों में गांठ बनने पर सांस लेने में आवाज आ सकती है। इसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए सांस लेते समय आवाज आए तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

इसे भी पढ़ें- ई-सिगरेट भी है खतरनाक, 17 साल की लड़की ने हफ्ते भर में की 400 सिगरेट के बराबर वेपिंग, फेफड़े हुए डैमेज

lumps-in-lungs-inside4

4. थकान या कमजोरी

फेफड़ों में गांठ बनने पर आपको थकान या कमजोरी भी महसूस हो सकती है। अगर आपको अक्सर ही थकान या कमजोरी बनी रहती है तो इस संकेत को नजरअंदाज करना सही नहीं है। इससे आपको दिक्कत हो सकती है और थोड़ी सी गतिविधि करने में ही आपकी सांस फूल सकती है। इसकी वजह से आपको बुखार भी हो सकता है।

5. वजन कम होना

फेफड़ों में गांठ बनने पर आपको वजन कम होने से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। अगर आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो यह फेफड़ों से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको सांस लेने में दिक्कत और वजन कम होने जैसी समस्या हो रही है तो इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Read Next

World COPD Day: क्या स्मोकिंग छोड़ने से सीओपीडी (फेफड़ों का रोग) का जोखिम कम होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer