धूम्रपान करना सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है, इस बात से तो शायद ही कोई अंजान होगा। युवाओं में आजकल सिगरेट के साथ ही साथ वेपिंग को लेकर भी एक नया ट्रेंड शुरु हुआ है। कुछ युवा इतनी वेपिंग करते हैं कि वह सिगरेट से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक साबित होता है। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की लड़की ने हफ्तेभर में ही 400 सिगरेट के बराबर वेपिंग (ई-सिगरेट) की। आइये जानते हैं पूरे मामले के बारे में।
क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 17 वर्षीय युवती ने इतनी ज्यादा ई-सिगरेट पी, जिससे उसके फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक लड़की ने 400 सिगरेट के बराबर वेपिंग की। इसके बाद उसकी त्वचा और शरीर नीली पड़ने लगी थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5.5 घंटों तक उसकी सर्जरी की। सर्जरी के द्वारा उसके फेफड़ों के कुछ हिस्सों को अलग किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती की पूरी शरीर नीली पड़ गई थी साथ ही साथ उसे जल्दी कार्डियक अरेस्ट आने की भी अधिक संभावना थी।
वेपिंग और सिगरेट में अंतर
वेपिंग करने को कुछ लोग स्मोकिंग करने से कम नुकसानदायक मानते हैं। जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है। ई-सिगरेट यानि वेपिंग में हीट निकोटिन पाया जाता है, जो दरअसलत तंबाकू का ही एक प्रकार का उत्पाद है। इसमें भी तंबाकू की तरह ही कैमिकल पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए कई तरीकों से नुकसान पहुंचा पाता है। इसे पीने से भी सेहत को उतना ही नुकसान होता है, जितना कि सिगरेट पीने से होता है। आज के समय में युवाओं में यह लत भी तेजी से बढ़ती जा रही है।
इसे भी पढ़ें - ई-सिगरेट को न मानें नॉर्मल सिगरेट से कम खतरनाक, लंबे समय में सेहत को पहुंचाती है ये 5 नुकसान
ई-सिगरेट पीने के नुकसान
- ई-सिगरेट पीने से फेफड़ों पर असर पड़ता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से कई बार फेफड़े डैमेज भी हो सकते हैं।
- इससे आपको सांस लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है।
- ज्यादा ई-सिगरेट पीने से कई बार फेफड़ों में घाव तक भी हो सकता है।
- इससे आपको कफ और सिर में दर्द की समस्या भी हो सकती है।