ब्लोटिंग की समस्या से परेशान थी महिला, डॉक्टरों ने बताया प्रेग्नेंट, लेकिन बाद में निकला ओवेरियन कैंसर

यूनाइटेड किंगडम (UK) की रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला को पेट फूलने पर चिकित्सकों ने प्रेग्नेंसी बताई और बाद में उसे ओवेरियन कैंसर डायग्रोस हुआ। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लोटिंग की समस्या से परेशान थी महिला, डॉक्टरों ने बताया प्रेग्नेंट, लेकिन बाद में निकला ओवेरियन कैंसर


पेट फूलना एक आम समस्या मानी जाती है। अधिकांश लोग आमतौर पर इस समस्या को नजरअंदाज ही करते हैं। यूनाइटेड किंगडम (UK) की रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल, इस महिला को पेट फूलने की समस्या हुई, जिसके बाद इसे प्रेगनेंट होने की जानकार दी गई। लेकिन कुछ समय बाद यह ओवेरियन कैंसर डायग्रोस हुआ। चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर के बारे में।  

डायग्रोस हुआ ओवेरियन कैंसर 

बीबीसी की एक रिपोर्ट की मानें तो इम्मा कोलोज नामक 24 वर्षीय महिला साल 2022 के फरवरी माह में बार-बार बाथरूम जाने और पेट फूलने के चलते चिकित्सक के पास गई थी। महिला को महसूस हुआ कि उसे इरेटेबल बॉवेल सिंड्रॉम या फिर किसी प्रकार की एलर्जी होगी। उसका पेट इस तरह से फूला था कि चिकित्सकों ने उसे बताया कि वह प्रेग्नेंट है। लेकिन उसके मेडिकल टेस्ट के मुताबिक वह प्रेग्नेंट नहीं थी। महिला ने जांच पड़ताल की जिसके बाद उसे ओवेरियन कैंसर होने जैसे लक्षण नजर आए। जिसके बाद वास्तव में उसे इस कैंसर होने की पुष्टि हुई। 

ओवेरियन कैंसर के लक्षण 

  • ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आ सकते हैं। 
  • इस स्थिति में आपको पेट के आसपास या फिर पेल्विक एरिया पर सूजन और दर्द महसूस हो सकता है। 
  • ऐसे में बार-बार पेशान आने और पेट भरे रहने जैसा भी महसूस होता है। 
  • इस स्थिति में आपको पेट फूलने और गैस बनने जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। 
  • ऐसे में वजन घटने के साथ ही साथ शरीर में हर समय थकान बनी रह सकती है। 
  • कई बार आपको कमर दर्द या फिर जकड़न होने जैसी भी समस्या रहती है। 

इसे भी पढ़ें - Cervical Cancer: क्या आप भी करते हैं सर्वाइकल कैंसर से जुड़े इन मिथकों पर भरोसा, जानें इनकी सच्चाई

ओवेरियन कैंसर से बचने के तरीके 

  • ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको अपनी डाइट में सुधार करना चाहिए और जंक फूड से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। 
  • ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए आपको गर्भनिरोधक गोलियां खाने से पहले चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। 
  • अगर आपको पुरानी कोई क्रॉनिक डिजीज है तो ऐसे में चिकित्सक से सलाह लें और पहले उसे ठीक करने की कोशिश करें।

Read Next

स्मोकिंग करने वालों में ज्यादा रहता है स्ट्रोक का खतरा, जानें क्या कहती है नई स्टडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version