Trigeminal Neuralgia Symptoms: दुनियाभर में कई अजीबो-गरीब बीमारियां हैं, जिसका इलाज भी कई बार ठीक तरह से संभव नहीं हो पाता है। इन बीमारियों के पीछे कई बार कोई कारण भी जिम्मेदार नहीं होते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से सामने आया है, जहां 46 वर्षीय व्यक्ति अशोक कुमार Trigeminal Neuralgia नामक बीमारी से जूझ रहा था। लखनऊ के एक अस्पताल द्वारा उसकी सर्जरी करके इस समस्या को ठीक किया गया। यह जिले का पहला ऐसा अस्पताल बन चुका है, जिसने इस गंभीर और सुसाइडल बीमारी को सर्जरी द्वारा ठीक किया है।
6 साल से पीड़ित था मरीज
डॉक्टरों की मानें तो अशोक पिछले 6 साल से इस न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रहा था। तमाम जगहों पर इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नही मिला। उसने खुद को ठीक करने के लिए तरह-तरह के पेनकिलर खाए यहां तक कि इलेक्ट्रिक शॉक भी लिया, लेकिन उसे इस बीमारी से राहत नहीं मिली। उसे मुंह के दाहिने हिस्से पर काफी दर्द महसूस होता था। हालांकि, सर्जरी के बाद उसे पहले से काफी ज्यादा आराम है।
क्या है Trigeminal Neuralgia?
Trigeminal Neuralgia एक प्रकार का रेयर डिसऑर्डर है, जो आमतौर पर बहुत कम लोगों को प्रभावित करता है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी इस गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं। यह बीमारी आमतौर पर जल्दी से ठीक नहीं होती है। यह एक प्रकार की न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति के चेहरे के निचले हिस्से के साथ ही जॉ लाइन में तेज दर्द उठता है। इस स्थिति में व्यक्ति को इलेक्ट्रिक शॉक लगने जितना दर्द महसूस होता है। यह बीमारी कई बार मल्टिपल स्क्लेरॉसिस या फिर चेहरे पर लगी चोट के कारण भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - ओवरथिंकिंग की आदत कैसे आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर असर डालती है, जानें साइकोलॉजिस्ट से
Trigeminal Neuralgia के लक्षण
- इस बीमारी से पीड़ित होने पर व्यक्ति के चेहरे के एक हिस्से पर तेज दर्द होता है।
- ऐसे में मरीज को बोलने के साथ-साथ कुछ भी चबाने में समस्या होती है।
- इस समस्या से पीडित होने पर मरीज को दांतों, मसूड़ों और होठों पर भी दर्द हो सकता है।
- ऐसे में चेहरे पर जलन भी महसूस हो सकती है।