Doctor Verified

क्या गले की गांठ कैंसर का कारण हो सकती है? डॉक्टर से जानें

कई बार आप गले की गांठ को आप कैंसर का कारण मान बैठते हैं। ऐस में आगे जानते हैं कि क्या वाकई में गले गांठ कैंसर का कारण हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
 क्या गले की गांठ कैंसर का कारण हो सकती है? डॉक्टर से जानें


शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इन बदलावों में आपको कुछ ऐसे भी संकेत देखने को मिलते हैं, जिनसे आप घबरा जाते हैं। यह किसी बड़ी बीमारी का कारण मान बैठते हैं। इसमें आप गले की गांठ को भी शामिल कर सकते हैं। शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ बनना एक सामान्य स्थिति है। डॉक्टर्स के अनुसार शरीर के किसी भी हिस्से में चर्बी की गांठ बन सकती है। हर गांठ को आप कैंसर का कारण नहीं मान सकते हैं। दरअसल, गले में गांठ बनने के कई कारण हो सकते हैं। यदि, आप इसका लंबे समय तक इलाज नहीं कराते हैं तो भी कई बार आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। लेकिन, अगर गांठ अंदर ही अंदर कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन का कारण बन जाए तो यह कैंसर का रूप धारण कर सकती हैं। इसलिए हर बीमारी को अनदेखा करना गलत हैं, किसी भी समस्या को समय पर दूर करना चाहिए। इस लेख में आगे जानते हैं कि क्या गले की गांठ कैंसर का कारण बन सकती है। 

गले में गांठ क्यों बनती है? - What is Throat Lumps in Hindi 

गले की गांठ को समझने के लिए आपको उसके बनने के कारणों पर विचार करना होगा। मैक्स अस्पताल के ईएनटी विभाग के वरिष्ठ निदेशक डॉ. डब्लूवीबीएस रामलिंगम के अनुसार गले में गांठ बनने के पीछे कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें लिम्फ नोड्स में सूजन, मांसपेशियों में तनाव या नाक से पानी आना जैसी स्थितियों को शामिल किया जाता है। इसके अलावा, इंफेक्शन और ट्यूमर भी इसके गंभीर कारण हो सकते हैं। हालांकि हर बार गले की गांठ किसी बड़ी समस्या का संकेत नहीं करती है।

lumps can be sign of cancer

क्या गले की गांठ कैंसर हो सकती है? - Can lumps in the throat cause cancer in Hindi 

गले में गांठ बनने के कई कारण हो सकते हैं। सामान्य तरह की गांठ बनती है और कुछ समय के बाद अपने आप ठीक हो जाती हैं। गले में एक या एक से अधिक गांठ बनना चिंता का विषय हो सकता है। कई बार गले में एक गांठ बनती है और उसका आकार समय के साथ बढ़ने लगता है। गले में गांठ बनना किसी समस्या का संकेत हो सकता है। यह समस्या कैंसर भी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को यदि वजन कम होता हुआ महसूस हो तो यह कैंसर का एक सामान्य लक्षण हो सकता है। इस तरह गले की गांठ हमेशा कैंसर का कारण हो ऐसा नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, इससे कैंसर बनने की संभावना कुछ हद तक हो सकती है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरुरत होती है। किसी भी तरह के लक्षण महसूस होने पर आप डॉक्टर के साथ जरुर मिलें। 

इसे भी पढ़ें: गला बैठने या आवाज फटने के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें इसका इलाज

गले में छोटी या हल्की गांठ होने पर आप उसकी जांच के लिए डॉक्टर से मिल सकती हैं। डॉक्टर गांठ बनने के कारणों को समझने के लिए कुछ टेस्ट करने की सलाह दे सकते हैं। इसके बाद कुछ दवाओं के द्वारा गांठ को कम करने का इलाज किया जाता है। 

Read Next

सेक्स लाइफ को OCD किस तरह प्रभावित कर सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version