Doctor Verified

chronic throat infection ke karan: लंबे समय तक गले में खराबी हो सकती है खतरनाक, इन परेशानियों का हो सकता है संकेत

अगर आप लंबे समय से गले में खराबी से जूझ रहे हैं तो यह किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। लंबे समय से गले में खराबी रहना कई बार गले के कैंसर के साथ-साथ डिस्फेजिया की समस्या का भी संकेत हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
chronic throat infection ke karan: लंबे समय तक गले में खराबी हो सकती है खतरनाक, इन परेशानियों का हो सकता है संकेत


chronic throat infection ke karan: अक्सर लोग गले में होने वाली खराश और इंफेक्शन को आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ लोग इसे मौसम में बदलाव का एक लक्षण या संकेत समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं लंबे समय तक होने वाली गले की खराबी कुछ मामलों में आपके लिए किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है? जी हां, अगर आप लंबे समय से गले में खराबी से जूझ रहे हैं तो यह किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जो गले की खराबी को आम समझ लेते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

गले में खराबी होने पर आपको बिना देर किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लंबे समय से गले में खराबी रहना कई बार गले के कैंसर के साथ-साथ डिस्फेजिया की समस्या का भी संकेत हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि शुरूआत में ही इन समस्याओं का पता लगाया जा सके। हालांकि, कुछ मामलों में गले की खराबी आम भी हो सकती है, जो कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है। (Chronic Throat Infection ke Kya Karan Ho Sakte Hain) - 

क्या लंबे समय से गले की खराबी किसी बीमारी का संकेत है? 

लंबे समय तक गले में इन्फेक्शन, खराश, चुभन और दर्द सामान्य नहीं होते हैं। सामान्य सर्दी-जुकाम, वायरल इन्फेक्शन, बैक्टीरियल इन्फेक्शन आदि में गला खराब होना सामान्य होता है। इन स्थितियों में गले से जुड़ी समस्या सामान्य देखभाल के बाद अपने आप ठीक हो जाती है।

लेकिन लंबे समय तक गले में खराबी, इन्फेक्शन चुभन और खराश बनी रहना सामान्य नहीं होता है। इन्हें नजरअंदाज करने से आप कई गंभीर परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर के मुताबिक गले में लंबे समय से दिक्कत होना इन बीमारियों का संकेत हो सकता है। 

लंबे समय तक गले में खराबी है इन बीमारियों का संकेत

1. टॉन्सिल में इन्फेक्शन

टॉन्सिल्स में इन्फेक्शन होने पर भी आपको गले में लंबे समय तक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में टॉन्सिल्स में सूजन आ जाती है, जिसके कारण भोजन करने में दिक्कत, गले में दर्द, खराश और चुभन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

gale me infection-inside

2. गले में कैंसर

गले में लंबे समय तक दर्द, चुभन, जलन और खराश बनी रहना थ्रोट कैंसर ( Throat Cancer) का संकेत हो सकता है। इस समस्या में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर जांच करानी चाहिए। स्मोकिंग और शराब का सेवन करने वाले लोगों को यह खतरा ज्यादा रहता है।

3. एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोईसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी)

पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में भी आपको गले में खराबी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से गले में जलन, दर्द, चुभन और खराश का अनुभव होता है। ऐसे लक्षण लंबे समय तक दिखें तो, बिना देर किये डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

4. डिस्फेजिया की समस्या

डिस्फेजिया की समस्या में मरीज को गले में दर्द और भोजन निगलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इस परेशानी में मुंह से लार आना, गले में अजीब गंध और स्वाद आदि का अनुभव हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: गला खराब होने पर इस्तेमाल करें ये 6 एसेंशियल ऑयल, जानें इनसे मिलने वाले खास फायदे

गले से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा स्मोकिंग और शराब का सेवन बन कर देना चाहिए। डाइट और लाइफस्टाइल का ध्यान रखने से आप ऐसी परेशानियों का शिकार होने से बच सकते हैं। बहुत ज्यादा तला-भुना और फास्ट फूड का सेवन न करें और डाइट में दूध, हरी सब्जियां और गर्म चीजों को शामिल करें। इसके अलावा गर्म पानी के गरारे करने से गले से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

FAQ

  • बार-बार गला खराब होने के क्या कारण हैं?

    बार-बार गला खराब होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें संक्रमण, एलर्जी, और काफी हद तक आपका लाइफस्टाइल जिम्मेदार माना जाता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें। 
  • गले के लिए कौन सा टेस्ट होता है?

    गले की समस्या का पता लगाने के लिए आमतौर पर रैपिड स्ट्रेप टेस्ट, गले की एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन और पैनेंडोस्कोपी किए जाते हैं। इन टेस्ट की मदद से गले की खराबी का पता लगाया जा सकता है।
  • क्या महीनों तक गले में बलगम होना नॉर्मल है?

    कुछ मामलों में आपको महीनों तक बलगम आ सकता है, जोकि नॉर्मल होता है, लेकिन अगर बलगम लंबे समय तक आ रहा है तो ह कुछ मामलों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत भी हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

पेशाब रुक-रुक कर आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer

TAGS