Doctor Verified

गला खराब होने पर करें इन 5 चीजों का सेवन, मिलेगी जल्द राहत

गला खराब होने पर कोई भी चीज खाना काफी मुश्किल हो जाता है। जानें ऐसे में किन चीजों का सेवन करना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गला खराब होने पर करें इन 5 चीजों का सेवन, मिलेगी जल्द राहत


How To Reduce Throat Pain Naturally: लाइफस्टाइल से जुड़ी कई समस्याएं ऐसी होती हैं जो आपको दिनभर परेशान कर सकती हैं। ऐसी ही एक समस्या है गला खराब होने की समस्या। गला खराब होने पर कुछ भी खाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ भी खाने पर बार-बार खांसी आती है या कफ बनने लगता है। गले में खराश और दर्द होने से कुछ भी निगलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समझ नहीं आ पाता क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में देसी इलाज से आपको जल्दी राहत मिल सकती है। गला खराब होने पर गर्म पानी के गरारे करने से आपको जल्दी राहत मिल सकती है। कई चीजे ऐसी हैं जिनके सेवन से आपको जल्दी राहत मिल सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जो गला खराब में असरदार हो सकती हैं। 

throat problem

गला खराब होने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए- Foods To Consume In Sore Throat

गर्म सूप पिएं- Hot Soup

गला खराब होने पर आप गर्म सूप पी सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिल सकती है। गला खराब होने पर कुछ भी निगलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ भी खाने से गले में दर्द होता है। इसलिए आप गला खराब होने पर सूप पी सकते हैं। ऐसे में गरमा गरम टमाटर या मिक्स वेजिटेबल सूप पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ध्यान रखें कि आप सूप में मसाले या क्रीम कम ही रखें। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा। 

गुनगुना पानी पीते रहें- Warm Water

गुनगुना पानी पीने से गले को काफी राहत मिलेगी। ऐसे में आपको ठंड़ा या नॉर्मल पानी अवॉइड करना चाहिए। अगर आप हल्का गर्म पानी पीते रहेंगे तो आपको जल्दी राहत मिलेगी। गुनगुना पानी पीते रहने से इंफेक्शन कम होता है। इससे जख्म कम होते हैं और गला साफ भी होता है। 

अदरक की चाय पिएं- Ginger Tea

अदरक की चाय लेने से आपको काफी जल्दी राहत मिलेगी। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये इंफेक्शन कम करने और सूजन से राहत देने में मदद करते हैं। आप दिन में दो बार अदरक की चाय ले सकते हैं। इससे गले का इंफेक्शन और खराश दोनों कम होंगे और आपको जल्दी आराम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- लंबे समय तक गले में खराबी हो सकती है खतरनाक, इन परेशानियों का हो सकता है संकेत

तुलसी का काढ़ा पिएं- Tulsi Kadha

गले को जल्दी आराम देने के लिए आप तुलसी का काढ़ा भी पी सकते हैं। तुलसी का काढ़ा पीने से आपके गले को काफी जल्दी राहत मिलेगी। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसके सेवन से इंफेक्शन जल्दी खत्म होता है। साथ ही, आपको गले की खराश और दर्द में भी आराम मिलेगा। तुलसी को आप पानी में उबालकर इसका काढ़ा तैयार कर सकते हैं।

दलिया या खिचड़ी खाएं- Dalia and Khichdi 

गला खराब होने पर रोटी सब्जी या कुछ भारी खाने के बजाय हल्का खाना खाएं। ऐसे में दलिया या खिचड़ी खाने से आपको जल्दी राहत मिल सकती है। इन्हें पचाना काफी आसान होता है। साथ ही, कुछ पतला और हल्का खाने से आपको खाना निगलने में भी आसानी होगी। इसलिए आप पतली और कम मसालों वाली खिच़ड़ी या दलिया बनाकर खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही गले में खराश और खिचखिच हो तो अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत

ध्यान रखें कि गला खराब में तला-भूना और मसालेदार खाना बिलकुल भी न खाएं। क्योंकि ये चीजें आपकी परेशानी बढ़ाने की वजह बन सकती हैं। अगर लंबे समय से आपको यह परेशानी बनी हुई है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

 

Read Next

क्या स्पाइसी खाने से पेट में होने लगती है जलन? राहत पाने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

Disclaimer