Expert

सुबह उठते ही गले में खराश और खिचखिच हो तो अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत

Home Remedies For Sore Throat in Morning: कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद गले खराश की समस्या रहती है। आगे जानते हैं इस समस्या से बचने के उपाय।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही गले में खराश और खिचखिच हो तो अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत


मौसम बदलते समय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान लोगों को गले में दर्द और खराश की समस्या हो सकती है। दरअसल, इस मौसम में गले में एलर्जी के कारण व्यक्ति को बलगम और कफ होने लगता है। ऐसे में व्यक्ति को सुबह उठने के बाद गले में खराश व खिचखिच महसूस होने लगती है। इस दौरान इंफेक्शन से बचने के लिए व्यक्ति कई घेरलू उपायों को अपना सकते हैं। इनसे गले में होने वाली खराश और खिचखिच (Throat Infection Home Remedies) से आराम मिलता है। साथ ही, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और संक्रमण होने की संभावना कम हो जाती है। आगे सरकारी अस्पताल की आयुर्वेदिक डॉक्टर सोनल गर्ग से जानते हैं कि सुबह के समय गले में होने वाली खिचखिच और खराश को दूर करने के लिए आप किन उपायों को अपना सकते हैं। 

सुबह गले में होने वाली खराश और खिचखिच को दूर करने उपाय - Home Remedies For Sore Throat in Morning In Hindi 

अदरक और नींबू की चाय 

सुबह के समय गले में होने वाली खिचखिच और खराश को दूर करने के लिए आप अदरक और नींबू की चाय पी सकते हैं। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में सहायक होते हैं। साथ ही, आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होती है। अदरक और नींबू की चाय से गले की खिचखिच और खराश (Ginger And Lemon Tea For Throat Infection) को कम करने में मदद मिलती है।

sore throat in morning  

मुलेठी का सेवन करें 

आयुर्वेद के मुताबिक मुलेठी गले के इंफेक्शन को दूर करने में सहायक होती है। मुलेठी में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो आपके गले के संक्रमण को दूर करते हैं। इसके सेवन से गले में जलन, खराश और खिचखिच की समस्या में आराम मिलता है। फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं में सदियों से मुलेठी का उपयोग किया जा रहा है। गले में खराश होने पर आप आप मुलेठी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इस काढ़ें में आप मुलेठी के साथ तुलसी और अदरक को भी मिक्स कर सकते हैं। 

गरारे करें

सुबह के समय होने वाली खिचखिच और खराश से बचने के लिए आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से गरारे कर सकते हैं। यदि, खराश की समस्या सुबह भी हो रही है तो आप ब्रश करने के बाद भी गरारे कर सकते हैं। इससे गले की मांसपेशियों की सिकाई होती है जिससे उनमें होने वाली जलन दूर होती है। 

शहद और नींबू का सेवन करें 

भारत में प्राचीन काल से शहद का उपयोग गले की खराश के इलाज के लिए किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। वहीं, नींबू भी बैक्टीरियल संक्रमण को दूर करने में सहायक होता है। सुबह के समय खराश होने पर आप गुनगुने पानी में शहद और नींबू के रस (Honey And Lemon Water For Throat Infection) को मिलाकर सेवन कर सकते हैं। 

काली मिर्च 

गले की खिचखिच और खराश से छुटकारा पाने के लिए आप काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से गले की खराश, सूजन और दर्द दूर करने में मदद मिलती है। इस समस्या में आप रात के समय काली मिर्च के पाउडर को शहद के साथ सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : गले में खराश होने पर इस तरह करें काली मिर्च का प्रयोग, जल्द मिलेगी राहत

सुबह के समय गले में खिचखिच या खराश होना मुख्य रूप से इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। यदि, आपको सुबह के समय परेशानी अधिक हो जाती है, तो ऐसे में आप डॉक्टर सें मिलकर इलाज शुरु कर सकते हैं। 

Read Next

30 से ज्यादा जड़ी-बूटियों वाली Dabur Vedic Tea, तनाव दूर करे, इम्यूनिटी बढ़ाए और स्फूर्ति प्रदान करे

Disclaimer