Expert

गले की जलन और खराश को कहें अलव‍िदा, राहत के ल‍िए प‍िएं ये 3 हर्बल चाय

गले की जलन दूर करने के लिए हर्बल टी फायदेमंद होती है। नेचुरल इंग्रीड‍िएंट्स से बनी चाय सूजन कम कर आराम देती है। गले की खराश से राहत के लिए इसे पिएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गले की जलन और खराश को कहें अलव‍िदा, राहत के ल‍िए प‍िएं ये 3 हर्बल चाय


गले की जलन एक आम समस्या है, जो बदलते मौसम, ठंडी चीजों के सेवन, ज्‍यादा मसालेदार भोजन या इंफेक्‍शन के कारण हो सकती है। यह जलन कभी-कभी हल्की होती है, लेकिन कई बार इतनी बढ़ जाती है कि बोलने या कुछ भी खाने-पीने में परेशानी होने लगती है। आमतौर पर लोग तुरंत राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन प्राकृतिक तरीकों से इस समस्या को ठीक करना भी एक अच्‍छा व‍िकल्‍प है। ऐसे में हर्बल चाय एक असरदार और सुरक्षित उपाय हो सकती है। कुछ खास जड़ी-बूटियों से बनी चाय न केवल गले की जलन को शांत करती हैं, बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाती हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं। खास बात यह है कि ये चाय शरीर में गर्माहट लाने के साथ-साथ हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से भी बचाव करती हैं। इस लेख में हम आपको सौंफ-इलायची टी, कढ़ी पत्ते की चाय और अमलतास चार के बारे में बताएंगे, जो गले की जलन से राहत देने में मदद करती हैं। साथ ही इनकी रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ भी जानेंगे, ताकि आप इनका सही तरह से इस्‍तेमाल कर सकें। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

1. सौंफ-इलायची की चाय प‍िएं- Fennel Seeds and Elaichi Tea Benefits

fennel-seeds-tea

फायदे:

सौंफ और इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की जलन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इनका सेवन गले में ठंडक पहुंचाता है और खांसी व गले में खराश से राहत दिलाता है।

रेसिपी:

  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 2 इलायची
  • 1 कप पानी
  • 1 चम्मच शहद

बनाने की विधि:

  • पानी को उबालें और उसमें सौंफ और इलायची डालें।
  • इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • छानकर शहद मिलाएं और गुनगुना पिएं।

इसे भी पढ़ें- क्या सर्दियों में गुड़हल के फूलों की चाय पीना फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

2. कढ़ी पत्ते की चाय बनाकर प‍िएं- Curry Leaves Tea Benefits

curry-leaves-tea

फायदे:

कढ़ी पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो गले के इंफेक्‍शन को दूर करने में मदद करते हैं। हल्दी के साथ इसका सेवन करने से गले की सूजन भी कम होती है।

रेसिपी:

  • 5-6 ताजे कढ़ी पत्ते
  • 1 कप पानी
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1 चम्मच शहद 

बनाने की विधि:

  • पानी में कढ़ी पत्ते डालकर उबालें।
  • इसमें हल्दी मिलाकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • छानकर शहद मिलाएं और गुनगुना पिएं।

3. अमलतास के फूल से बनी चाय प‍िएं- Amaltas Tea Benefits

फायदे:

अमलतास में प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो गले की जलन और सूजन को कम करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

रेसिपी:

  • 1 छोटा टुकड़ा अमलतास का गूदा
  • 1 कप पानी
  • 1 चम्मच गुड़ या शहद

बनाने की विधि:

  • अमलतास के गूदे को पानी में डालकर उबालें।
  • इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • छानकर गुड़ या शहद मिलाएं और पिएं।

अगर आप गले की जलन से परेशान हैं, तो दवाओं के साथ-साथ इन हर्बल चाय का सेवन करें। ये न केवल राहत देंगी, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएंगी।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: saymedia-content.com

Read Next

हल्दी खाने से तेज होती है याददाश्त, वैज्ञानिकों के साथ-साथ एक्सपर्ट ने भी मानी बात

Disclaimer