गले की जलन ने कर दिया है परेशान? राहत पाने के आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Sore Throat: इंफेक्शन या कुछ गर्म खाने के कारण गले में जलन हो सकती है। ऐसे में अगर कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जाए, तो समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गले की जलन ने कर दिया है परेशान? राहत पाने के आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय


Natural Remedies To Get Rid of Sore Throat: कई बार कुछ तीखा या ठंडा-गर्म खाने के बाद गले में जलन होने लगती है। ऐसे में गले में कोई चीज चुभने जैसा महसूस होने लगता है। इसके कारण कुछ बोल पाने या खाने में भी परेशानी हो सकती है। कभी-कभी व्यक्ति को गले में सूखापन या कफ जमने जैसा भी महसूस हो सकता है। यह समस्या बहुत गंभीर तो नहीं हैं, लेकिन इसका समय पर इलाज करना जरूरी है। ऐसे में आप दादी-नानी के पुराने नुस्खों की मदद ले सकते हैं। इनसे न सिर्फ गले की जलन से राहत मिलेगी बल्कि खराश और दर्द की समस्या भी दूर होगी। इस लेख में जानें गले की जलन दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय। 

remedies for throat irritation

गले की जलन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय- Home Remedies To Get Rid of Sore Throat

ठंडे दूध से मिलेगी राहत

गले में जलन और दर्द महसूस होने पर आप ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके कूलिंग इफेक्ट्स आपको जलन से राहत देने में मदद कर सकते हैं। इसमें मिनरल्स होने के साथ कैल्शियम और इलेक्ट्रोलाइट भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद कर सकते हैं। कई बार गले में ड्राईनेस होने के कारण भी जलन और खराश हो सकती है। ऐसे में एक गिलास ठंडे दूध का सेवन करने से आपको तुरंत राहत मिल सकती है। 

पुदिने का पानी

पेट और गले की समस्या में पुदिने का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गले की जलन से राहत दे सकते हैं। एसिडिटी और सीने में जलन के कारण भी गले में जलन हो सकती है। ऐसे में पुदिने का पानी पीने से जल्द आराम मिल सकता है। 

इसे भी पढ़े- गले में जलन की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण, घरेलू उपचार

नारियल पानी का सेवन करें

नारियल पानी न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह कई समस्याओं से राहत भी दिला सकता है। गले में जलन होने पर भी नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश और जलन रोकने में मदद कर सकते हैं। 

गर्म पानी से गरारे करें

गले में ड्राईनेस या कफ जमने के कारण भी खराश और जलन हो सकती है। ऐसे में आप गर्म पानी के गरारे कर सकते हैं। इस नुस्खे के लिए एक गिलास हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालें। नमक इस्तेमाल करने से गले में एक तरल पदार्थ बनता है, जो गले की जलन और कफ से राहत देने में मदद करता है। इससे गले में नमी बनी रहती है और जलन, खराश और दर्द से जल्द राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़े- Burning Throat: इन 6 कारणों से होती है गले में जलन, जानें इसके लक्षण और उपचार

शहद और गुनगुना पानी

गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने से आपको तुरंत आराम मिल सकता है। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीओक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो गले में संक्रमण होने से रोकने में मदद करते हैं। गुनगुने पानी से गले की ड्राईनेस कम होगी जिससे खराश और जलन से जल्द राहत मिल सकती है। 

Read Next

यूरिक एसिड कम करने के लिए ऐसे करें हल्दी का सेवन, तेजी से मिलेगा फायदा

Disclaimer