स्ट्रेप थ्रोट का घर पर इलाज कैसे करें? ये 5 उपाय नैचुरली करेंगे संक्रमण को दूर

How To Treat Strep Throat At Home: गले में स्ट्रेप इन्फेक्शन होने पर इन सरल उपायों को आजमाने से आपको बहुत लाभ मिल सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेप थ्रोट का घर पर इलाज कैसे करें? ये 5 उपाय नैचुरली करेंगे संक्रमण को दूर

How To Treat Strep Throat At Home: मौसम बदलने पर आपने अक्सर देखा होगी कि कुछ लोगों को गले में खराब, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं काफी परेशान करती हैं। क्या आप जानते हैं, यह गले में स्ट्रेप इन्फेक्शन का संकेत भी हो सकते हैं। स्ट्रेप थ्रोट एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जिसकी वजह से लोगों को गले में खराश और खरोंच जैसा महसूस होता है। हालांकि, स्ट्रेप इन्फेक्शन सिर्फ गले के एक छोटे से हिस्से में होता है। लेकिन अगर इसका समय रहते उपचार न किया जाए, तो इसके कारण आपकी स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। ऐसे में आपको गले में दर्द के साथ बुखार, जोड़ों में दर्द और सूजन भी देखने को मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि आप कुछ घर पर ही कुछ उपायों की मदद से स्ट्रेप इन्फेक्शन की गंभीरता को कम कर उसका उपचार कर सकते हैं। लेकिन आपको एक बार डॉक्टर के जरूर जाना चाहिए। वे आपको संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ एंटीबायोटिक और अन्य दवाएं दे सकते हैं। इसके साथ कुछ घरेलू उपाय आपको जल्द स्ट्रेप इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

how to treat strep throat at home naturally tips in hindi

स्ट्रेप थ्रोट का घर पर इलाज करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय- Home Remedies To Treat Strep Throat At Home In Hindi

मायो क्लिनिक के अनुसार, "एंटीबायोटिक लेने से संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है, लेकिन इसके लक्षणों के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। गले में संक्रमण के लक्षण धीरे-धीरे ही जाते हैं। ऐसे में घर इन घरेलू आपको की मदद से आप स्ट्रेप थ्रोट के लक्षणों से जल्द राहत पा सकते हैं।"

1. पर्याप्त आराम करें: अच्छी नींद शरीर की संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप संक्रमित होने पर घर में आराम जरूर करें।

2. पानी का अधिक सेवन करें: पानी का अधिक सेवन करने से गले की खराश को कम करने, गले को चिकनाई और नमी प्रदान करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आपको यह हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: स्‍ट्रेप थ्रोट से इस तरह बचायें अपना गला

3. गले की ठंडक प्रदान करने वाले फूड्स खाएं: ऐसे फूड्स का सेवन करें, जो निगलने में आसान होते हैं जैसे, शोरबा, सूप, सेब की चटनी, पका हुआ अनाज आदि का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, आप मैश किए हुए आलू, दही आदि भी खा सकते हैं। आप फूड्स को ब्लेंड करके भी खा सकते हैं। लेकिन इस दौरान ज्यादा खट्टे और मसालेदार फूड्स का सेवन करने से बचें।

4. गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें: दिन में 2-3 बार गरारे करने से गले के दर्द से राहत मिल सकती है। यह गले की खराश और सूजन को दूर करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: गले में खराश, दर्द और खिंचाव का कारण हो सकता है स्ट्रेप थ्रोट, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार

5. शहद का सेवन करें: गले की खराश और जलन को शांत करने में बहुत लाभकारी है। लेकिन छोटे बच्चों को देने से बचें।

6. इन चीजों से दूर रहें: स्मोकिंग करने से गले में खराश, जलन और सूजन बढ़ सकती है। इसकी वजह से टॉन्सिलाइटिस जैसे संक्रमण हो सकते हैं। इसके अलावा पेंट या सफाई उत्पादों से निकलने वाले धुएं से भी बचें।

All Image Source: freepik

Read Next

नाभ‍ि में खुजली होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, म‍िलेगी राहत

Disclaimer