Doctor Verified

स्ट्रेप थ्रोट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए? सर्दियों में लंबे समय तक रहती है ये परेशानी तो डॉक्टर से जान लें

सर्दियों में अक्सर लोगों को स्ट्रेप थ्रोट या कहें कि गले में खिचखिच की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में इस दौरान आपको क्या खाना चाहिए और क्यों? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेप थ्रोट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए? सर्दियों में लंबे समय तक रहती है ये परेशानी तो डॉक्टर से जान लें


सर्दियों में हर तरफ नमी होती है और ऐसे में बैक्टीरियल इंफेक्शन फैलना बेहद आसान होता है। ऐसी स्थिति में बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से लोगों को स्ट्रेप थ्रोट की समस्या हो जाती है और कई बार लोग लंबे समय तक इसे झेलते हैं। स्ट्रेप थ्रोट से लोग सिर्फ गले में खिचखिच समझते हैं जबकि इसके साथ शरीर में कई प्रकार के लक्षण महसूस हो सकते हैं। दरअसल, ये ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के कारण होता है जो गले में जलन, दर्द, सूजन और बुखार के साथ महसूस हो सकते हैं। सर्दियों में ये दिक्कत लगातार रहती है और कई बार खान-पान के साथ भी कम नहीं होती। ऐसे में एक सवाल आता है कि स्ट्रेप थ्रोट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे लक्षणों में सुधार हो? जानते हैं इस बारे में डॉ. नईम अहमद सिद्दीकी, सीनियर - कंसल्टेंट ईएनटी, हेड एंड नेक सर्जरी अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली से।

स्ट्रेप थ्रोट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए-What to eat with strep throat in winters?

डॉ. नईम अहमद सिद्दीकी बताते हैं कि स्ट्रेप थ्रोट यानी गले में बैक्टीरियल संक्रमण के दौरान गले में दर्द, जलन और निगलने में दिक्कत होती है। ऐसे समय में मरीज को बहुत ठंडी, मसालेदार या तली हुई चीजों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये गले की सूजन को बढ़ा सकती हैं। इसके बजाय हल्का गुनगुना पानी पिएं सूप, दलिया, खिचड़ी, उबली सब्जियां और हर्बल चाय का सेवन फायदेमंद होता है। गर्म पानी से गरारे करना और दिन में पर्याप्त पानी पीना जरूरी है ताकि गला नम बना रहे और बैक्टीरिया जल्दी खत्म हों। इसके अलावा आप कोशिश करें कि अपनी डाइट में नरम, सुखदायक खाद्य पदार्थों को शामिल करें। जैसे कि

1. सब्जियों से सूप बनाकर पिएं

अगर आपको स्ट्रेप थ्रोट की समस्या है तो आपको सब्जियों को उबालकर और इसका सूप बनाकर पीना चाहिए। आपको करना ये है कि सब्जियों को उबाल लें और इसे मैश कर लें। इसमें थोड़ा काली मिर्च कूटकर डालें और अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं। नमक और हल्दी पाउडर डालें। अच्छी तरह से पकाएं और घी मिलाकर इसे पी लें। सुखदायक और हाइड्रेटिंग होता है जिससे आप आराम महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें: ऐसे पहचानें आप टॉन्सिल्स से पीड़ित हैं या स्ट्रेप थ्रोट से, जानें अंतर

2. सब्जियों का चोखा खाएं

आप आलू, शकरकंद और अन्य नरम पकी हुई जड़ वाली सब्जियों को उबालकर और इन्हें मैश करके खा सकते हैं। आप इनसे कुछ भी गर्म-गर्म सूप जैसा भी कुछ तैयार कर सकते हैं जो कि शरीर का हाइड्रेटेड रखने के साथ गर्म रखे और आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मदद करे।

3. दलिया खाएं

दलिया एक और अच्छा विकल्प है और आप अतिरिक्त लाभ के लिए इसमें शहद मिलाकर ले सकते हैं। आप सब्जियों के साथ इस सूप बनाकर भी ले सकते हैं जो कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ गर्म रखने में भी मददगार है। दलिया बनाने के लिए आप अलग-अलग तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि शरीर के लिए गर्म और हेल्दी हो।

vitamin_c_foods

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेप थ्रोट का घर पर इलाज कैसे करें? ये 5 उपाय नैचुरली करेंगे संक्रमण को दूर

4. विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं

विटामिन-C युक्त फल जैसे संतरा या मौसमी, इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन अगर बहुत खट्टा लग रहा हो तो थोड़े समय के लिए इन्हें टालें। ऐसे में इन्हें खाएं लेकिन बहुत कम और खाने के दौरान शरीर पर होने वाले इसके असर पर भी ध्यान दें। जैसे ही कोई दिक्कत महसूस हो खट्टा खाने से बचें।

इसके अलावा आप सेब की चटनी, केले और पके खरबूजे गले के लिए हल्के होते हैं। आप नरम पके हुए अंडे खाएं लेकिन आइसक्रीम जैसी ठंडी चीजों से बचें जो कि गला खराब कर सकती हैं। स्ट्रेप थ्रोट आमतौर पर सर्दियों में ज्यादा समय तक रहता है, इसलिए आराम करें, ठंडी हवा से बचें और अगर बुखार या सूजन ज्यादा हो तो डॉक्टर से एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट जरूर लें।

FAQ

  • थ्रोट इन्फेक्शन क्यों होता है?

    थ्रोट इन्फेक्शन वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। हालांकि, धूम्रपान, प्रदूषण और एलर्जी भी इसे ट्रिगर कर सकती है। साथ ही कई बार कुछ फूड इंफेक्शन भी गला खराब कर सकते हैं।
  • इंफेक्शन में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

    इंफेक्शन में आपको ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ये गले को और खराब कर सकते हैं और इन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए गले में इंफेक्शन को हो तो बाहरी फूड्स के सेवन से बचें।
  • गला खराब हो तो कैसे ठीक करें?

    गला खराब हो तो नमक को गर्म पानी में मिलाकर गरारे करें। इसके अलावा आप 1 चम्मच शहद ले सकते हैं जो कि गले को आराम दिलाने में मददगार है।

 

 

 

Read Next

फैटी लिवर में खाएं अंजीर, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 03, 2025 18:05 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS