Doctor Verified

ऐसे पहचानें आप टॉन्सिल्स से पीड़ित हैं या स्ट्रेप थ्रोट से, जानें अंतर

Difference Between Tonsillitis And Strep Throat: गले में खराश या स्ट्रेप थ्रोट एक सामान्य समस्या है, जो गले में होने वाली किसी भी परेशानी में हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ऐसे पहचानें आप टॉन्सिल्स से पीड़ित हैं या स्ट्रेप थ्रोट से, जानें अंतर


Difference Between Tonsillitis And Strep Throat: संक्रमण, खानपान में गड़बड़ी और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य कारणों की वजह से आप गले से जुड़ी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। गले में खराश, जलन, भोजन निगलने में दिक्कत जैसी परेशानियां, गले से जुड़ी कई गंभीर स्थितियों का संकेत होती हैं। इन संकेतों को सही समय पर पहचानकर जरूरी इलाज और सावधानियां बरतने से मरीज गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकता है। बहुत से लोग इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करने से स्थिति और गंभीर हो जाती है और आगे चलकर मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। टॉन्सिल्स और स्ट्रेप थ्रोट भी गले से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं। इन परेशानियों में दिखने वाले लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं। इस कारण से अक्सर लोग इनके बीच अंतर नहीं पहचान पाते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से समझते हैं स्ट्रेप थ्रोट और टॉन्सिल्स के बीच अंतर और बचाव।

टॉन्सिल्स और स्ट्रेप थ्रोट में अंतर- Difference Between Tonsillitis And Strep Throat in Hindi

टॉन्सिल्स और स्ट्रेप थ्रोट दोनों ही गले से जुड़ी गंभीर बीमारियां हैं। टॉन्सिल्स स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के कारण होने वाली समस्या है और इसकी वजह से आपको स्ट्रेप थ्रोट की समस्या हो सकती है। अक्सर लोग इन दोनों समस्याओं को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। दरअसल, इन दोनों परेशानियों में दिखने वाले लक्षण एक जैसे ही होते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं कि, "गले में खराश या स्ट्रेप थ्रोट एक सामान्य समस्या है, जो गले में होने वाली किसी भी परेशानी में हो सकती है। लेकिन इसके पीछे के कारण अलग-अलग होते हैं। एलर्जी, वायरल इन्फेक्शन, बैक्टीरिया और स्मोकिंग जैसे कारणों से स्ट्रेप थ्रोट की समस्या का खतरा रहता है। लेकिन टॉन्सिल्स की बीमारी में इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं।"

Difference Between Tonsillitis And Strep Throat

इसे भी पढ़ें: टॉन्सिल कैंसर कैसे होता है? जानें इसके लक्षण और बचाव

टॉन्सिल्स क्या है?- What is Tonsillitis in Hindi

गले में अगर फोड़े जैसा महसूस हो तो वह समस्या टॉन्सिल्स कहलाती है। यह समस्या छोटे, बड़े, बूढ़े किसी में भी हो सकती है। लेकिन इसके होने के दौरान व्यक्ति को काफी दर्द महसूस होता है और व्यक्ति ठीक प्रकार से खाना भी नहीं खा पाता क्योंकि उसे निगलने में भी तकलीफ होती है। टॉन्सिल्स के लक्षण इस तरह से हैं-

  • भोजन निगलने में परेशानी
  • गले और जबड़े में तेज दर्द
  • कान में गंभीर दर्द
  • गले में सूजन और खांसी
  • आवाज में बदलाव
  • तेजी से वजन कम होना
  • जबड़े का सख्त होना

स्ट्रेप थ्रोट क्या है?- What is Strep Throat in Hindi

स्ट्रेप थ्रोट एक बीमारी है जिसकी वजह से गले में सूजन आ सकती है। स्ट्रेप थ्रोट बीमारी ग्रुप ए बेटा-हेमोलिटिक स्ट्रेपटोकोकस नाम के बैक्टीरिया की वजह से होती है। स्ट्रेप थ्रोट एक बहुत ही आम समस्या है जो स्ट्रेप्टो कोकस द्वारा जीवाणु संक्रमण के कारण होती है। यह कुछ मुख्य अंगों जैसे कि किडनी, जोड़ों, हृदय और यकृत की कार्यक्षमता को प्रभावित करने वाली स्थितियों को भी जन्म दे सकता है। स्ट्रेप थ्रोट के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-

  • गला खराब होना
  • कुछ को तेज बुखार
  • कुछ मामलों में गर्दन में ग्रंथि का बढ़ना
  • भूख में कमी
  • निगलने की समस्या

इसे भी पढ़ें: गले में दर्द और इंफेक्शन का कारण हो सकता है मौसम में बदलाव, इन घरेलू नुस्खों से जल्दी मिलेगा छुटकारा

स्ट्रेप थ्रोट से निपटने के लिए गले की उचित स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए जैसे कि नियमित गरारे करना, दांतों की उचित सफाई करना, गर्म पानी पीना। संक्रमण को फैलने से रोकने में मास्क पहन सकते हैं। स्मोकिंग करने से गले में खराश, जलन और सूजन बढ़ सकती है। इसकी वजह से टॉन्सिलाइटिस जैसे संक्रमण हो सकते हैं। इसके अलावा पेंट या सफाई उत्पादों से निकलने वाले धुएं से भी बचें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं एक्टर सलमान खान, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version