-1762164384940.webp)
Anjeer Benefits For Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या दो कारणों से होती है। एक, एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर। वैसे तो शराब को ही फैटी लिवर का मुख्य कारण माना जाता है, लेकिन जो लोग नियमित रूप से खराब जीवनशैली अपना रहे हैं, अनहेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं और एक्सरसाइज नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को भी फैटी लिवर की समस्या हो जाती है। कई लोग फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए अंजीर का सेवन करते हैं। सवाल है, क्या वाकई फैटी लिवर की समस्या अंजीर का सेवन करना फायेदमंद है? जानिए, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से फैटी लिवर के लिए अंजीर के फायदों के बारे में।
क्या फैटी लिवर में अंजीर फायदेमंद है?- Is Anjeer Good For Fatty Liver
-1762164020331.jpg)
अंजीर ओवर ऑल सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या फैटी लिवर अंजीर का सेवन करना चाहिए? इस संबंध में दिव्या गांधी का कहना है, "निश्चित रूप से फैटी लिवर में अंजीर का सेवन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अंजीर में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो कि लिवर में मौजूद फैट को कम करने और उसके फंक्शन को सुधारने के लिए जाने जाते हैं।" NCBI की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और हेपेटोप्रोटेक्टिव जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कि लिवर को लाभ पहुंचाते हैं। दिव्या गांधी आगे सलाह देती हैं, "इसके बावजूद, यह कहने में गुरेज नहीं होना चाहिए कि फैटी लिवर के मरीजों को अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अधिक मात्रा में इसका सेवन करना फैटी लिवर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।"
इसे भी पढ़ें: लिवर को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 10 फल
फैटी लिवर में अंजीर खाने के फायदे- Benefits Of Anjeer For Fatty Liver
हेपेटोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीः अंजीर में हेपेटोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टी होती हैं, जो कि लिवर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल, हेपेटोप्रोटेक्टिव तत्व के कारण शरीर में मौजूद टॉक्सिंस के स्तर में कमी आती है और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो कि लिवर की सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं।
ब्लड लिपिड में कमीः अंजीर का सेवन करने से ब्लड लिपिड के स्तर में कमी आती है। ध्यान रखें कि खून में लिपिड फैटी, वैक्स जैसे पदार्थ होते हैं, जैसे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स जो शरीर में कई फंक्शन के लिए जरूरी होते हैं। अगर इनकी मात्रा बढ़ जाती है, तो लिवर संबंधी समस्या हो सकती है।
वजन कंट्राल करेः अंजीर में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जो कि आपको ओवर ईटिंग करने से रोकती है और आपकी पाचन क्षमता में भी सुधार करती है। यही नहीं, अंजीर में कैलोरी कम होती है, जो कि वजन को कंट्रोल करने और लिवर के आसपास जमा फैट को मैनेज करने में भी मदद करती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूरः अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लिवर की सूजन में कमी आती है और यह सेल्स को भी प्रोटेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं। इस तरह देखा जाए, तो अंजीर को लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता सकता है।
इसे भी पढ़ें: लिवर के लिए कौन से ड्राई फ्रूट सबसे अच्छे हैं? एक्सपर्ट से जानें
जरूरी बातों का रखें ध्यान
लिवर के मरीजों के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद है। इसके बावजूद, आप इसका सेवन कितनी मात्रा में कर रहे हैं, यह बहुत मायने रखता है। अगर कोई जाने-अनजाने का इसका सेवन अधिक मात्रा में कर बैठे, तो इसकी वजह से ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है, जो कि लिवर डिजीज या लिवर में सूजन के लिए सही नहीं है। इसलिए, जब भी इसका सेवन करें या इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाएं, तो बेहतर है कि आप पहले डॉक्टर की सलाह ले लें।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि फैटी लिवर में अंजीर का सेवन किया जा सकता है। इससे कई लाभ मिलते हैं, जैसे पाचन क्षमता में सुधार और वजन कंट्रोल करने में मदद। इसमें एंटीऑक्सीडेंट् और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे तत्व होते हैं, जो ओवर ऑल हेल्थ में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। यह फैटी लिवर में भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में डॉक्टर की राय लेना अधिक जरूरी है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 03, 2025 15:37 IST
Published By : Meera Tagore