
Figs Benefits in Diabetes: डायबिटीज की बीमारी खानपान में गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण होती है। डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। इस बीमारी में हाई ग्लाईसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए अंजीर का सेवन (Anjeer Benefits in Hindi) करना फायदेमंद होता है। अंजीर फाइबर, आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। शरीर में आयरन की कमी पूरा करने से लेकर ब्लड शुगर का लेवल मेन्टेन रखने के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अंजीर का सेवन कैसे करें और इसके फायदे।
डायबिटीज में अंजीर खाने के फायदे- Anjeer Benefits in Diabetes in Hindi
अंजीर में शरीर के लिए फायदेमंद फाइबर, जिंक, आयरन, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर शरीर में खून की कमी पूरा करने में अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करने के लिए भी अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज नाश्ते में शामिल करें ये चीजें, जानें फायदे
डायबिटीज में अंजीर खाने से ये फायदे मिलते हैं-
1. ब्लड शुगर कम करे
ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना अंजीर खाना फायदेमंद होता है। अंजीर में फाइबर की मात्रा होती है, इसका सेवन करने से आपके शरीर में डाइजेशन स्लो होता है। इससे अचानक ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कम होता है। रोजाना संतुलित मात्रा में अंजीर खाने से अचानक ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कम होता है।
2. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
डायबिटीज के मरीजों में पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है। पाचन तंत्र मजबूत होने पर आपके शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक ढंग से होता है। अंजीर प्रीबायोटिक की तरह से काम करता है और शरीर के वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: टीनएज लड़कियों में डायबिटीज के ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, जानें बचाव
3. इंसुलिन स्राव को ठीक बनाए
शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस ठीक रहना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या अक्सर देखने को मिलती है। इस स्थिति से बचने के लिए अंजीर खाना फायदेमंद होता है। अंजीर में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इंसुलिन स्राव को ठीक रखने में मदद मिलती है।
डायबिटीज में अंजीर खाने का सही तरीका- How To Eat Anjeer in Diabetes?
डायबिटीज के मरीजों को संतुलित मात्रा में ही अंजीर खाना चाहिए। इस समस्या में बहुत ज्यादा अंजीर खाने से भी आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए सुबह के समय अंजीर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सुबह के समय पानी में भिगोए हुए 2 अंजीर नियमित रूप से खाने से आपको फायदा मिलेगा। इसके अलावा रात में गर्म या गुनगुने दूध के साथ भी अंजीर खाना फायदेमंद होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)