Doctor Verified

क्या फैटी लिवर की वजह से वेट लॉस होता है? जानें क्या है इनके बीच कनेक्शन

Does Fatty Liver Cause Weight Loss: फैटी लिवर की वजह से वेट लॉस हो सकता। लेकिन, ऐसा कैसे होता है और इसके बीच क्या कनेक्शन है। यह जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फैटी लिवर की वजह से वेट लॉस होता है? जानें क्या है इनके बीच कनेक्शन


Does Fatty Liver Cause Rapid Weight Loss: फैटी लिवर का मतलब है कि लिवर के आसपास फैट जमा होना। आमतौर दो मुख्य कारणों से लिवर में फैट जमा होता है, जैसे नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज। नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर तब होता है, जब व्यक्ति की लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें खराब होती हैं। वहीं, एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज तब होता है, जब व्यक्ति बहुत ज्यादा शराब पीता है। बहरहाल, फैटी लिवर को मैनेज किया जाना बहुत जरूरी होता है। ऐसा न किया जाए, तो फैटी लिवर गंभीर बीमारी जैसे लिवर सिरोसिस में बदल सकता है। फैटी लिवर होने पर आपको कुछ लक्षण नजर आते हैं, जैसे मांसपेशियों में कमजोरी, पेट में दर्द, त्वचा और आंखों का पीला पड़ता है। आपने कई बार सुना होगा कि कई गंभीर बीमारियों में लोगों का वजन भी कम होता है, तो क्या ऐसा फैटी लिवर होने पर भी होता है। आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या बताते हैं। (Kya Fatty Liver Se Weight Loss Hota Hai)

क्या फैटी लिवर से वेट लॉस होता है?- Will Fatty Liver Cause Weight Loss

can fatty liver cause weight loss 01 (10)

Better Health Channel की मानें, तो फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है, जो अपने आप में कोई लक्षण पैदा नहीं करते हैं। खासकर, नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर में ऐसा अधिक देखने को मिलता है। आमतौर पर फैटी लिवर का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट करना पड़ता है। आपको जानकर हैरान हो सकती है कि कई बार फैटी लिवर बिना किसी लक्षण के सालों और दशकों तक लिवर को क्षतिग्रस्त कर सकता है। जैसे-जैसे समस्या बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे स्थिति गंभीर होती है। इसके बाद, व्यक्ति में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं, जैसे थकान, कमजोरी, पेट में दर्द, असहजता आदि। साथ ही, वेट लॉस भी होने लगता है। इसका मतलब है कि यह कहा जा सकता है कि फैटी लिवर की वजह से वेट लॉस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या लिवर की समस्याएं वेट लॉस पर असर डाल सकती हैं? जानें डॉक्टर से

फैटी लिवर की वजह से वेट लॉस कैसे होता है?

can fatty liver cause weight loss 02 (4)

पोषक तत्वों में कमीः फैटी लिवर की वजह से शरीर सुचारू ढंग से काम नहीं करता है। ऐसे में मरीज की बॉडी सभी पोषक तत्वों, जैसे प्रोटीन, कार्ब्स को अवशोषित नहीं कर पाती है। नतीजतन, मरीज अक्सर थकान और कमजोरी से भरा रहता है, जो कि वेट लॉस का कारण बनता है।

भूख में कमीः जब लिवर सही तरह से काम नहीं करता है, तो व्यक्ति की भूख पर भी इसका नेगेटिव असर पड़ता है। जब किसी को भूख नहीं लगती है, तो वह खाना नहीं खाता है। एक समय बाद इसका असर वजन पर नजर आने लगता है।

मतलीः एक्सपर्ट्स की मानें, तो फैटी लिवर के कुछ मरीजों को मतली की समस्या भी होती है। जब किसी को मतली या उल्टी दिक्कत हो, तो व्यक्ति की खाना खाने के प्रति रुचि कम हो जाती है। कम खाना खाने के कारण धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर के ये संकेत नजरअंदाज न करें, जानें डॉक्टर से चुपचाप बढ़ती इस बीमारी की पहचान

निष्कर्ष

फैटी लिवर के कारण कई तरह की समस्या हो सकती है। इसमें थकान, कमजोरी और भूख की कमी शामिल है। इस तरह की परेशानियां भी फैटी लिवर के मरीजों में वेट लॉस का कारण बनती हैं। ध्यान रखें कि आपका वजन अचानक तेजी से घट रहा है, तो ऐसे में आपको लापरवाही नहीं करनी है। अन्य लक्षणों पर गौर करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • फैटी लिवर में क्या तकलीफ होती है?

    फैटी लिवर तब होता है, जब लिवर के आसपास फैट जमा हो जाता है। इसकी वजह से लिवर में सूजन, लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का रिस्क भी बढ़ जाता है। अगर किसी को फैटी लिवर की दिक्क्त है, तो उन्हें इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
  • क्या फैटी लिवर में रोटी खाना चाहिए?

    फैटी लिवर में मल्टीग्रेन रोटी या ज्वार/बाजरे की रोटी खाना अच्छा माना जाता है। हालांकि, फैटी लिवर में आपको किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए, इस बारे में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होगा।
  • क्या फैटी लिवर से पेट फूलता है?

    हां, फैटी लिवर की वजह से ब्लोटिंग, गैस बनने की समस्या हो सकती है। ऐसा खासकर, तब होता है जब लिवर ज्यादा डैमेज हो चुका होता है। ऐसे में पेट में भारीपन, भूख न लगना जैसी कई समस्याएं दिख सकती हैं।

 

 

 

Read Next

बच्चों की आंखों को यूवी किरणों से बचाने के लिए क्या करें? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS