कुछ लोगों का कुछ भी खाने का मन नहीं करता क्योंकि उन्हें भूख ही नहीं लगती है या बहुत कम लगती है। भूख कम लगना एक साधारण समस्या लग सकती है, लेकिन लंबे समय में इसका असर शरीर से लेकर सेहत तक पड़ सकता है। भूख न लगने के कारण आपका शरीर कमजोर हो सकता है और कई बार गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो सकता है। कम खाना खाने के कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते, तो कई और परेशानियां भी सामने आने लगती हैं। ये स्थिति सेहत बुरा असर डाल सकती है। भूख न लगने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- लंबी बीमारी, तनाव और चिंता आदि। इस समस्या से निपटने के लिए दवाइयों के सेवन के बजाए कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ली जा सकती है। ये उपाय शरीर में भूख बढ़ाने के लिए मदद करेंगे। आइए जानते हैं भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय।
अजवाइन
अजवाइन पेट की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती है। अपच, खट्टी डकार और गैस की समस्याओं में अजवाइन लेना फायदेमंद हो सकता है। भूख बढ़ाने के लिए दो-तीन चम्मच अजवाइन में नींबू और काला नमक को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब खाने से आधे घंटे पहले इसका सेवन करें। इस मिश्रण आसानी से आपकी भूख खोलेगा और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत बनाएगा।
हरा धनिया
हरे धनिया से भूख बढ़ाने के लिए मिक्सर में धनिया पत्ते और पानी को मिलाकर इसका जूस बनाएं। अब इस जूस को रोज सुबह पिएं। ये जूस भूख बढ़ाने में मदद करेगा और पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करेगा। धनिया में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ये शरीर में इंफेक्शन होने से भी रोकता है।
काली मिर्च
काली मिर्च का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। काली मिर्च का भूख बढ़ाने के इस्तेमाल के लिए एक चम्मच गुड़ के पाउडर और काली मिर्च के पाउडर को मिला कर मिक्स कर लें। अब इस पाउडर को ऐसे ही या पानी के साथ लेने से आपकी भूख में सुधार होगा।
इलायची
इलायची बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है। इलायची के सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है। इलायची पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करती है। भूख बढ़ाने के लिए इलायची का इस्तेमाल करने के लिए खाना खाने से पहले 1-2 इलायची को चबाएं। इसका रस भूख बढ़ाने में फायदेमंद है।
अदरक
अदरक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अपच, खट्टी डकार, बदहजमी और गैस से अदरक राहत दिलाती है। भूख बढ़ाने के लिए अदरक का सेवन करने के लिए अदरक को कद्दूकस करके इसका एक चम्मच रस निकालें। अब इस रस में एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। इस मिश्रण को खाने से एक घंटा पहले लें। नियमित इसके सेवन से भूख बढ़ने लगेगी।
इसे भी पढ़ें- 45+ उम्र की महिलाओं में ये 5 लक्षण हो सकते हैं मेनोपॉज के शुरुआती संकेत
भूख बढ़ाने के लिए आप ऊपर बताए गए उपायों को आसानी से कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर लंबे समय तक लगातार भूख नहीं लग रही है, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं क्योंकि ये पेट की किसी बीमारी के कारण भी हो सकता है।
All Image Credit- Freepik