Doctor Verified

छोटे बच्चों की भूख कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट से जानें असरदार टिप्स

How To Improve Your Children's Appetite: क्या आपके बच्चे को भी भूख नहीं लगती है? जानें बच्चों की भूख बढ़ाने के कुछ नेचुरल तरीके।  
  • SHARE
  • FOLLOW
छोटे बच्चों की भूख कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट से जानें असरदार टिप्स


How To Increase Children's Appetite Naturally: बच्चों के लिए कहा जाता है कि उनकी भूख चिड़िया जैसी होती है। बच्चे को बड़ों के मुकाबले कम भूख लगती है और उनकी खुराक भी कम होती है। लेकिन बढ़ती उम्र के बच्चों को भूख लगना जरूरी है। अगर बच्चे की आयु पांच वर्ष से अधिक है, तो उसे ठीक से भूख लगना जरूरी है। अगर बच्चे को ठीक से भूख नहीं लगती, तो यह बच्चे में पोषक तत्व की कमी और पाचन खराब होने का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में काम आते हैं दादी-नानी के आजमाए गए प्राकृतिक नुस्खे। ऐसे ही कुछ नुस्खों पर बात करते हुए नेचुरोपैथी एक्सपर्ट डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन नुस्खों के बारे में। 

children

बच्चों की भूख बढ़ाने के प्राकृतिक नुस्खे- Natural Remedies To Increase Appetite In Children

पानी में जीरा पाउडर लें- Cumin Powder In Water

अगर बच्चे को भूख नहीं लगती है, तो आप पानी में जीरा डालकर भी दे सकते हैं। इस नुस्खे के लिए आपको जीरा भूनकर इसका पाउडर तैयार कर लेना है। अब आधा गिलास पानी में दो चुटकी जीरा पाउडर और दो चुटकी काला नमक डालकर दीजिये। इससे आपको जल्द असर दिखने लगेगा। इस नुस्खे को आप लंच और डिनर के समय बच्चे को दे सकते हैं। जीरा और काला नमक दोनों ही पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं। इस नुस्खे से पेट में बनने वाला एसिड कम होगा, जिससे बच्चे को भूख लगने लगेगी। जीरा और काला दोनों की कब्ज और एसिडिटी कम करने में मदद करते हैं। 

सौंफ और मिश्री होगा फायदेमंद- Saunf and Mishri

बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए आप सौंफ और मिश्री का सेवन भी कर सकते हैं। इन दोनों के मिश्रण से लिवर की गर्मी शांत होती है। सौंफ और मिश्री दोनों की तासीर ठंडी होती है। इनके सेवन से प्राकृतिक रूप से भूख बढ़ती है। आप खाने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं। यह खाना जल्दी पचाने में भी मदद करता है।

बेल का शरबत दें- Bael Juice

गर्मियों में लू चलने के कारण भी बच्चों को भूख नहीं लगती है। ऐसे में आप बच्चों को बेल का शरबत भी दे सकते हैं। बेल की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से बच्चों की भूख बढ़ेगी। यह पेट को ठंडा रखने में भी मदद करता है। आप बच्चे की डेली डाइट में बेल का शरबत एड कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बच्चों की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय: ये 6 जड़ी-बूटियां बढ़ाएंगी आपके बच्चे की भूख, जानें उपयोग का तरीका

इन टिप्स को भी न करें नजरअंदाज

    • बच्चे की भूख बढ़ाने के लिए आप उनकी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर एड करें। इसके लिए बच्चों की डाइट में सब्जियां और फल जरूर एड करें। इससे बच्चों का पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा और बच्चों को भूख भी समय पर लगेगी। 
    • बच्चों को तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा कराएं। इससे बच्चों की भूख बढ़ेगी। यह गर्मियों में होने वाली पाचन सम्बन्धित समस्याओं से भी राहत देंगे। 
    • बच्चों को कोई न कोई एक्सरसाइज या गेम की आदत जरूर डालें। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा और बच्चों को टाइम पर भूख लगेगी।
    • इन टिप्स को अपनाने से बच्चों को नेचुरल तरीके से भूख लगने लगेगी। लेकिन अगर इनके बावजूद बच्चों पर असर नहीं पड़ता, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Trivedi (BNY)(NDBD) (@dr.priyanka.abhinav_7509)

Read Next

डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर क्या है? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

Disclaimer