Home Remedies to Get Rid of Strep Throat in Children in Hindi: स्ट्रेप थ्रोट एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जिसकी वजह से गले में खराश और दर्द का अनुभव हो सकता है। वैसे तो स्ट्रेप थ्रोट की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। लेकिन 5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों में यह काफी आम है। स्ट्रेप थ्रोट बेहद संक्रामक होता है, जो संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। स्ट्रेप थ्रोट होने पर बच्चों को गले में दर्द, निगलने में दर्द, मुंह में लाल धब्बे, बुखार, सिरदर्द, मतली, शरीर में दर्द या सूजे हुए टॉन्सिल जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस समस्या का समय पर इलाज करना बहुत जरूरी होता है, अन्यथा जटिलताएं बढ़ सकती हैं। इसकी वजह से बच्चों को जोड़ों में दर्द और सूजन भी हो सकती है। अगर आपका बच्चा भी स्ट्रेप थ्रोट से जूझ रहा है, तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
बच्चों में स्ट्रेप थ्रोट की समस्या ठीक करने के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Get Rid of Strep Throat in Children in Hindi
1. नींबू पानी पिलाएं
नींबू पानी, बच्चों में स्ट्रेप थ्रोट की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इससे शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद मिलती है। नींबू गले की दिक्कत को भी दूर करता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं और फिर पी लें। इससे गले के दर्द से राहत मिलेगी।
टॉप स्टोरीज़
2. शहद खिलाएं
अगर बच्चों को स्ट्रेप थ्रोट की समस्या हो गई है, तो शहद एक कारगर घरेलू उपाय साबित हो सकता है। शहद में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को बैक्टीरिया या संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। शहद, गले के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। आप शहद को गर्म पानी या चाय में मिलाकर बच्चे को पिला सकते हैं। लेकिन अगर आपका बच्चा एक वर्ष से कम उम्र का है, तो उसे शहद खिलाने से बचें।
इसे भी पढ़ें- गले में खराश, दर्द और खिंचाव का कारण हो सकता है स्ट्रेप थ्रोट, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार
3. नमक के पानी से गरारे करवाएं
नमक का पानी भी बच्चों में स्ट्रेप थ्रोट की समस्या को ठीक करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में नमक डालें। अब इस पानी से सुबह-शाम गरारे करें। नमक का पानी, गले की खराश, दर्द और सूजन को कम करता है। कुछ दिनों तक रोजाना नमक के पानी से गरारे करने से बच्चों को काफी राहत मिल सकती है।
4. लाल जड़
लाल जड़ यानी Red Root एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग स्ट्रेप थ्रोट की समस्या को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। अगर आपके बच्चे को स्ट्रेप थ्रोट की समस्या है, तो आप लाल जड़ का सेवन कर सकते हैं। इस जड़ का उपयोग पानी में घोलकर किया जा सकता है। दरअसल, लाल जड़ में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश और दर्द को दूर करते हैं। अगर आप अपने बच्चे को एंटीबायोटिक्स दवा नहीं देना चाहते हैं, तो लाल जड़ देना काफी फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रेप थ्रोट का घर पर इलाज कैसे करें? ये 5 उपाय नैचुरली करेंगे संक्रमण को दूर
5. हर्बल टी पिलाएं
बच्चों को हर्बल टी पिलाने से भी स्ट्रेप थ्रोट से राहत पाई जा सकती है। लौंग, कैमोमाइल, पुदीना या ग्रीन टी स्ट्रेप थ्रोट के दर्द से आराम दिला सकते हैं। हर्बल टी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो गले की सूजन और खराश को कम कर सकते हैं। आप भी अपने बच्चे को हर्बल टी पिला सकते हैं।