Expert

गले के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, आप भी आजमाएं

Ayurvedic Remedies For Sore Throat:गले के दर्द को दूर करने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गले के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, आप भी आजमाएं

Ayurvedic Remedies For Sore Throat: मौसम बदलने पर गले में खराश और दर्द आदि समस्या काफी बढ़ जाती है। गले में दर्द होने पर खाने में काफी परेशानी होती है और बोलने में भी। कई बार गले के दर्द की वजह से बुखार भी आ जाता है। कई लोग जरा सा ही गले में दर्द होने पर कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देते है। इन दवाइयों का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ कई बार गले के दर्द को ठीक नहीं करता है। ऐसे में गले को दर्द को ठीक करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती है। इन उपायों को करने से गले में हो रहा इंफेक्शन दूर होगा और खराश भी दूर होगी। ये उपाय करने से आवाज का भारीपन भी दूर होगा और गला साफ होगा। आइए जानते हैं वैघ क्लिनिक से आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से गले के दर्द को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।

नमक वाले पानी से गरारे

गले के दर्द, सूजन और खराश को दूर करने के लिए नमक वाले पानी से गरारे करें। नमक वाले पानी से गरारे करने से गले का इंफेक्शन ठीक होता है और आवाज भी साफ होती है। नमक वाले पानी से गरारे करन के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच नमक मिलाकर गरारे करें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से गले के दर्द दूर होगा।

मुलेठी

मुलेठी शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसके सेवन से गले की परेशानियां ठीक होती है। मुलेठी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होने से ये इंफेक्शन को दूर करती है और गले में होने वाली खराश और दर्द में आराम देती है। इसका सेवन करने के लिए मुलेठी का छोटा टुकड़ा लें। इसे दिन में कभी भी चूसते रहे। इसके साथ ही मुलेठी चूर्ण का भी सेवन किया जा सकता है।

हल्दी के पानी से गरारे करे

जी हां, गले के दर्द को दूर करने के लिए हल्दी का पानी से भी गरारे किए जा सकते है। हल्दी में मौजूद एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेट्स गुण गले की कई समस्याओं को दूर करेंगे। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी को गर्म करने के लिए रखें। इसमें 1 चम्मच हल्दी को मिलाकर कुछ देर इस पानी को उबालें। 

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद की उद्वर्तन मसाज क्या है? एक्सपर्ट से जानें किन समस्याओं में है ये कारगर

शहद

गले के दर्द को दूर करने के लिए शहद का सेवन भी किया जा सकता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण गले की खराश और दर्द की समस्या को दूर करेंगे। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच शहद खाएं। उसके ऊपर गर्म पानी पिएं। ऐसा करने से जल्दी भी गले की समस्याओं में आराम मिलेगा।

अदरक का काढ़ा

जी हां, गले का दर्द को दूर करने के लिए अदरक का काढ़ा बनाकर भी पीया जा सकता है।अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण गले की समस्याओं को दूर करते है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक को गर्म पानी में डालें। डब यह पानी आधा रह जाएं, तो इसे छानकर पिएं। ऐसा करने से गले की समस्याओं में आराम मिलेगा।

गले में दर्द को दूर करने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

मुलेठी का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer