Benefits Of Drinking Turmeric Celery Water: हल्दी- अजवाइन का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। वहीं हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होती हैं। कई बार खानपान में गड़बड़ और लाइफस्टाइल में कमी आदि के कारण पेट में गैस या एसिडिटी बनने शुरू हो जाती हैं, जो कि काफी परेशान करती हैं। कई बार इस समस्या से निपटने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते होंगे। लेकिन ज्यादा दवाइयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। ऐसे में घर में मौजूद हल्दी और अजवाइन से भी गैस की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। हल्दी और अजवाइन का पानी गैस को दूर करके अपच की समस्या को भी कम करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में और बनाने के तरीकों के बारे में।
हल्दी
हल्दी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल लगभग हर किचन में होता है। हल्दी का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। इसका पानी पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन यौगिक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के लिए फायदेमंद होता है। ये एसिडिटी के साथ अपच की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता हैं।
इसे भी पढ़ें- जंक फूड खिलाने से बच्चों की सेहत पर पड़ता है बुरा असर, हो सकते हैं ये 5 नुकसान
टॉप स्टोरीज़
अजवाइन
अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। अजवाइन एसिडिटी को दूर करने के साथ पेट से जुड़ी और समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं। अजवाइन में पाए जाने वाला थाइमेल एसिडिटी की समस्या को दूर करने के साथ अपच को भी दूर करता हैं। अजवाइन का सेवन करने के लिए आधा चम्मच अजवाइन को आधे गिलास पानी में उबाल लें। अब इस पानी को थोड़ा ठंडा करके पिएं। या फिर अजवाइन को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर पिएं। ऐसा करने से वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
हल्दी- अजवाइन का पानी बनाने के तरीका
हल्दी- अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक चम्मच अजवाइन को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह उठने के बाद अजवाइन के पानी में कच्ची हल्दी डालकर इस पानी को 3 से 5 मिनट तक उबालें। अब इस पानी को हल्का गुनगुना होने पर छान कर पिएं। ये पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। ये गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या को दूर करके पाचन तंत्र को भी मजबूत करता हैं।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही इन 5 आदतों से करें दिन की शुरुआत, हमेशा रहेंगे हेल्दी
ये पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इस पानी का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik