सुबह उठते ही इन 5 आदतों से करें दिन की शुरुआत, हमेशा रहेंगे हेल्दी

Morning Habits: शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए सुबह उठकर इन 5 आदतों को फॉलों करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही इन 5 आदतों से करें दिन की शुरुआत, हमेशा रहेंगे हेल्दी


Morning Habits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें हेल्दी डाइट के साथ अपनी आदतों पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि कई बार हम डाइट, तो सही लें रहे होते हैं। लेकिन इसके बाद भी शरीर में कई तरह की बीमारियां लग जाती हैं। जिसका कारण हो सकता हैं हमारी आदतें। अधिकतर लोग सुबह उठने के बाद कोई खास रूटिन फॉलो नहीं करते हैं। आपको बता दें, हेल्दी रहने के लिए आप सुबह उठकर क्या करते हैं। इसका बहुत महत्व होता है। सुबह की अच्छी आदतें हमारे दिन को अच्छा बनाने के साथ शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करती हैं, तो आइए जानते हैं स्वस्थ रहने के लिए किन आदतों से हमें सुबह की शुरुआत करनी चाहिए।

खाली पेट पानी पीना

हेल्दी रहने के लिए सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा करने से शरीर के सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं और स्किन भी ग्लोइंग बनती है। आप सुबह उठकर पानी में शहद डालकर भी पी सकते हैं। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

दोनों हाथों से आंखों को कवर करना 

दिन की शुरुआत अगर हेल्दी होती है, तो दिन भी काफी अच्छा जाता है। सुबह उठने के बाद आंखों को दोनों हाथों से कवर कर लें। इस पोजीशन में दो मिनट तक बैठें रहे। ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा और काफी रिलैक्स भी फील होगा।  

इसे भी पढ़ें- नाभि पर रोज इस तरह लगाएं हींग, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

face wash

चेहरे पर पानी की छींटे डालें

सुबह उठने के बाद आंखों को नॉर्मल पानी से धोएं। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ेगी और आंखे स्वस्थ भी रहेगी। ध्यान रखें जब भी आंखों पर पानी डालें, तो पानी न तो ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ज्यादा ठंडा। 

चुकंदर या गाजर का जूस 

चुकंदर और गाजर शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। नियमित सुबह इसका जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। चुकंदर और गाजर शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाते है। जिससे शरीर में कमजोरी नहीं होती। 

नंगे पैर घास पर चलें

रोज सुबह नंगे पैर घास पर चलने आंखों की रोशनी तेज होने के साथ आपको एनर्जी भी मिलती है। अगर आपको नींद न आने की समस्या, ऑथ्राइटिस और अस्थमा की समस्या हैं, तो घास पर नंगे पैर अवश्य चलें। ऐसा रोज करने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

इसे भी पढ़ें- जंक फूड खिलाने से बच्चों की सेहत पर पड़ता है बुरा असर, हो सकते हैं ये 5 नुकसान 

दिन की शुरुआत इन 5 आदतों से की जा सकती है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन आदतों को अपनाएं। 

All Image Credit- Freepik

 

 

 

 

 

Read Next

दांतों में दर्द किसकी कमी से होता है? जानें इसके कारण और कैसे करें पूर्ति

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version