दांतों में दर्द किसकी कमी से होता है? जानें इसके कारण और कैसे करें पूर्ति

Teeth Pain Deficiency: दांतों में दर्द की परेशानी शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं इन पोषक तत्वों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों में दर्द किसकी कमी से होता है? जानें इसके कारण और कैसे करें पूर्ति

Teeth Pain Deficiency: दांतों में दर्द की परेशानी काफी सामान्य मानी जाती है। अधिकतर लोग दांत दर्द होने पर इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांतों में दर्द की परेशानी शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है। जी हां, दांतों में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारण दांतों और मसूड़ों में दर्द और अन्य समस्या का कारण बन सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से दांतों में दर्द की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं दांतों में दर्द किसकी कमी से होता है? 

दांतों में दर्द किसकी कमी से होता है?

1. कैल्शियम

शरीर में  कैल्शियम की कमी के कारण भी दांतों और मसूड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। दरअसल, कैल्शियम की मदद से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह संरचना के लिए भी महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है। इसके अलावा कैल्शियम दांतों को हानिकारक बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करता है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डेयरी उत्पादन, टोफू, मछली इत्यादि का सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें - दांतों में इन्फेक्शन क्यों होता है? जानें इससे कैसे करें बचाव

2. विटामिन डी 

विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करता है और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी दोनों होना बहुत ही जरूरी है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सुबह के समय कुछ देर के लिए सूरज की रोशनी में बैंठें। इसके अलावा मछली, स्ट्रॉबेरी, संतरे का जूस और रसबेरी इत्यादि का सेवन करें। 

3. पोटेशियम और मैग्नीशियम

दांतों में दर्द की समस्या शरीर में पोटैशियम और मैग्नीशियम की कमी के कारण भी हो सकता है। यह पोषक तत्व हमारे शरीर में ब्लड को क्षारीय बनाए रखने में असरदार होता है। दरअसल, शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी के कारण ब्लड अम्लीय हो जाता है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी होने की संभावना बढ़ती है। ऐसे में पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए केला, एवोकाडो और आलू जैसे फलों और सब्जियों का सेवन करें। 

4. विटामिन के

विटामिन के हड्डियों को हानिकारक पदार्थों से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसकी कमी के कारण दांतों की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा शरीर में विटामिन के की कमी के कारण ब्लड पतला हो सकता है। 

5. विटामिन सी 

मसूड़ों और दांतों की मजबूती के लिए विटामिन सी बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी के कारण दांतों और मसूड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा इसकी कमी से दांतों को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए संतरा, मौसमी, कीवी जैसे खट्टे फलों का सेवन करें। 

6. विटामिन ए

विटामिन ए आपकी लार ग्रंथियों को नम रखने के लिए एक महत्वपूर्ण विटामिन माना जाता है। यह आपके भोजन को पचाने में मदद करता है, साथ ही मुंह को डेंटल प्लाक बिल्डअप से बचाता है। शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए मछली, सब्जियां और अंडे इत्यादि का सेवन करें। 

दांतों की मजबूती के लिए शरीर में इन विटामिन्स की कमी को पूरा करना बहुत ही जरूरी है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके दांतो में दर्द की समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

 

 

Read Next

उंगलियों पर बाल क्यों उगते हैं? जानें इसके कारण और हटाने के उपाय

Disclaimer