Knuckle Hair Causes: खूबसूरत दिखने और व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने के लिए बालों का घना, मजबूत और लंबा होना जरूरी माना जाता है। महिला और पुरुष दोनों ही घने और लंबे बाल चाहते हैं। लेकिन शरीर के कुछ ऐसे अंग भी हैं जहां पर बाल उगने से लोग परेशान रहते हैं। कुछ लोगों में यह इतने ज्यादा होते हैं कि इसकी वजह से उनकी खूबसूरती प्रभावित होने लगती है। आपने देखा होगा कि उंगलियों के पीछे भी कुछ बाल उगे रहते हैं। अंग्रेजी में इसे Knuckle Hair कहा जाता है। उंगली के पीछे हिस्से में बाल उगने को लेकर अलग-अलग तरह की मान्यताएं हैं। महिला और पुरुष दोनों में ही यह स्थिति देखी जाती है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों के उंगलियों में पीछे बाल ज्यादा होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि महिलाऐं इसका शिकार नहीं है। महिलाओं में भी यह समस्या देखने को मिलती है। आइए विस्तार से जानते हैं उंगली के बीचे बाल क्यों होते हैं और इससे छुटकारा पाने के उपाय।
उंगली के पीछे बाल क्यों होते हैं?- Knuckle Hair Causes in Hindi
कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि उंगली के पीछे बाल होना ज्यादातर लोगों में आनुवांशिक होता है। आनुवांशिक कारणों से आप इस समस्या के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं में उंगली के पीछे बाल कारणों से हो सकता है। उंगली के पीछे की तरफ बाल ज्यादातर लोगों में हॉर्मोन के कारण होते हैं। इसके अलावा स्ट्रेस, मूड स्विंग और बहुत ज्यादा तनाव लेने वाले लोगों में भी यह समस्या देखी जाती है। बहुत ज्यादा तनाव लेने वाले लोगों में यह समस्या अक्सर देखने को मिलती है, क्योंकि तनाव की वजह से शरीर में कुछ ऐसे हॉर्मोन रिलीज होते हैं, जो उंगली के पीछे के बालों का कारण बनते हैं।
इसे भी पढ़ें: कुछ महिलाओं के शरीर में क्यों उगते हैं ज्यादा बाल? त्वचा रोग विशेषज्ञ से जानें इसके 4 कारण
उंगली के पीछे के बाल से छुटकारा पाने के टिप्स- Knuckle Hair Prevention in Hindi
उंगली के पीछे के बाल अलग-अलग व्यक्तियों में अलग-अलग कारणों से उगते और बढ़ते हैं। आनुवांशिक कारणों से ज्यादातर लोगों में यह परेशानी होती है। इसके अलावा कुछ हार्मोनल बदलाव और दवाओं के दुष्प्रभाव की वजह से भी यह समस्या लोगों में देखने को मिलती है। Knuckle यानी उंगली के पीछे वाले हिस्से में बाल उगने का कारण शरीर में एंड्रोजन हार्मोन को भी माना जाता है। उंगली के पीछे के बालों से छुटकारा पाने के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं-
- शेविंग करने से भी आपको उंगली के पीछे के बाल से छुटकारा मिल सकता है।
- क्रीम, जेल या लिक्विड वाले डेपीलेटर के इस्तेमाल से भी हटाया जा सकता है।
- थ्रेडिंग और वैक्सिंग की सहायता से बालों को हटा सकते हैं।
- लेजर हेयर रिमूवल प्रोसेस से भी इन्हें हटाया जा सकता है।
ये सभी चीजें उंगली के पीछे उगे बालों को हटाने के लिए सही मानी जाती हैं। इसके अलावा आप कई अन्य तरीकों से भी उंगलियों के पीछे उगे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि किसी भी तरीके से उंगली के पीछे उगे बालों को हटाने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)