Doctor Verified

Hairy Nipples: निपल्स पर बाल क्यों उग जाते हैं? जानें इसके कारण और इलाज

Hair On Nipples In Hindi: हार्मोनल परिवर्तन के कारण महिलाओं के निपल्स पर बाल उग आते हैं। जानें, इससे छुटकारा पाने के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
Hairy Nipples: निपल्स पर बाल क्यों उग जाते हैं? जानें इसके कारण और इलाज


Causes And Treatment Of Hair On Nipples In Hindi: आमतौर पर महिलाओं के निपल्स में बाल नहीं होते हैं। ऐसा बहुत कम मामलों में देखा जाता है कि महिलाओं के निपल्स में बाल हो गए हैं। जाहिर है, कई महिलाओं के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है। कुछ महिलाओं को यह किसी बीमारी या कंभीर मेडिकल कंडीशन का लक्षण लग सकता है। कई महिलाएं तो निपल्स में बाल को लेकर इतना शर्मसार हो जाती हैं कि वे इस संबंध में डॉक्टर से मिलने तक में हिचकिचाती हैं। आपको बता दें कि यह भले असामान्य स्थिति है। लेकिन, इस संबंध में अपना सही उपचार कराना जरूरी है। इसके लिए, इस समस्या का कारण भी पता होना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको यही बता रहे हैं कि आखिर निपल्स में बाल क्यों हो जाते हैं और इससे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। इस बारे में हमें वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

निपल्स में बाल होने के कारण- Causes Of Hair On Nipples In Hindi

Causes Of Hair On Nipples In Hindi

विशेषज्ञों की मानें, तो कई महिलाओं के निपल्स में बाल होते हैं। इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे महिलाओं के शरीर में अगर हार्मोनल उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा हों, तो यह समस्या हो सकती है। असल में, निपल्स के आसपास उभरा हुआ और डार्क हिस्सा जिसे हम एरियोला कहते हैं, वहां हेयर फॉलिकल्स होते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण वहां से बाल निकल आते हैं। इस तरह के बदलाव अक्सर प्यूबर्टी, मेनोपॉज और प्रेग्नेंसी में देखे जा सकते हैं। वहीं, अगर किसी महिला में मेल हार्मोन जैसे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, तो भी यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कई मेडिकल कंडीशन जैसे पीसीओएस भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर महिला लंबे समय से किसी दवा का सेवन कर रही है, तो उसके निगेटिव प्रभाव के कारण भी महिला को इस तरह की समस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: निपल पर बाल हैं तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, जल्द दिखेगा असर

निपल्स पर बाल रिमूव करने का इलाज- Treatment Of Hair On Nipples In Hindi

Treatment Of Hair On Nipples In Hindi

विशेषज्ञों की राय है कि इस तरह की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले इसका कारण जानना आवश्यक होता है। अगर हार्मोनल परिवर्तन के कारण ऐसा हो रहा है, तो महिलाएं हार्मोनल ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को हार्मोन बैलेंस करने के लिए मेडिसिन दी जाती है। जैसे बर्थ कंट्रोल पिल। इसमें एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्टिन हार्मोन होता है। इनसे निपल्स हेयर का ट्रीटमेंट किया जा सकता है। वहीं, महिलाएं चाहें, तो वैक्सिंग, लेजर या शेविंग आदि करके भी इस तरह की परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान क्यों डार्क हो जाते हैं निप्पल? जानें आपकी त्वचा को कैसे प्रभावित करती है गर्भावस्था

निपल्स के बाल रिमूव करने के टिप्स

निपल्स के बाल रिमूव करने के लिए आप कई तरह के उपाय घर में अपना सकते हैं, लेकिन इस संबंध में सावधानी बरतना जरूरी है, जैसे-

  • अगर आप निपल्स के बाल रिमूव करने के लिए शेविंग कर रही हैं, तो स्किन में कट लगने का ध्यान रखें। हमेशा अच्छी क्वालिटी का रेजन खरीदें। इन दिनों में मार्केट में सेंसिटिव स्किन को ध्यान में रखते हुए कई रेजर डिजाइन किए हैं। इन्हीं में से एक विकल्प चुनें।
  • कुछ महिलाएं निपल्स हेयर रिमूव करने के लिए प्लकर का यूज करती हैं। ध्यान रखें कि प्लकर की मदद से बाल रिमूव करना आसान हो सकता है। लेकिन, इसकी वजह से बाल तोड़ की समस्या हो सकती है। इसलिए, बेहतर होगा कि इस विकल्प को चुनें।
  • निपल्स के बालों को पूरी तरह रिमूव करने के बजाय आप उसे ट्रिम भी कर सकती हैं। ट्रिम करने के लिए छोटे सीजर की जरूरत होगी। हां, ट्रिम करते वक्त ब्रेस्ट स्किन का ख्याल रखें। कट न लगे। कट लगने से आपको जलन का अहसास हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पेरिमेनोपॉज होने पर महिलाओं को महसूस हो सकते हैं शरीर में ये 22 तरह के बदलाव, न करें नजरअंदाज

Disclaimer