Doctor Verified

जानें क्यों निकलते हैं जीभ पर बाल? जानें इसके कारण और कैसे करें इलाज?

What Causes Hair to Grow on Your Tongue: क्या जीभ पर भी बाल निकल सकते हैं? जानिए इस समस्या के पीछे की वजह क्या है और यह कैसे बच सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें क्यों निकलते हैं जीभ पर बाल? जानें इसके कारण और कैसे करें इलाज?


What Causes Hair to Grow on Your Tongue: आपने मुंह से जुड़ी कई समस्याओं के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लोगों को जीभ पर बाल निकलने की समस्या भी हो सकती है? आपको सुनने में यह भले ही अजीब लग रहा है, लेकिन यह सच है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो जीभ पर बाल निकलने की समस्या का सामना कर रहे होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम डॉ. रजत पाराशर, सलाहकार - ईएनटी, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Rajat Parashar, Consultant – ENT, Metro Hospital, Noida) से जानेंगे कि जीभ पर बाल क्यों निकलते हैं और इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है? आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

जीभ पर बाल निकलने की समस्या क्यों होती है?- Why Does the Problem of Hair Growing on the Tongue Occur

Hairy Tongue

बालों वाली जीभ की समस्या को मेडिकल भाषा में लिंगुआ विलोसा (Lingua Villosa) कहा जाता है। यह एक असामान्य, लेकिन आमतौर पर हानिरहित स्थिति है। इस दौरान जीभ की ऊपरी सतह पर बालों जैसी काली, भूरे या पीले रंग की परत बन जाती है। यह देखने में डरावनी लग सकती है, लेकिन सामान्यतः यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें- टंग क्लीनर का ज्यादा इस्तेमाल भी हो सकता है खतरनाक, डेंटिस्ट से जानें 6 नुकसान

बालों वाली जीभ के कारण- Causes of Hairy Tongue

जीभ पर बाल निकलने की स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब जीभ की सतह पर मौजूद फिलिफॉर्म पैपिला (Filiform Papillae), जो कि सामान्यतः चबाने और जीभ की गति से खुद झड़ते रहते हैं। ये फिलिफॉर्म पैपिला सही तरह से झड़ने की बजाय लंबे और मोटे हो जाते हैं। इन पर डेड सेल्स, बैक्टीरिया, फंगस और फूड पार्टिकल्स जमा हो जाते हैं, जिससे जीभ पर बालों जैसी समस्याएं होती रहती हैं। इसके मुख्य कारण हैं:

  1. मुंह में साफ-सफाई की कमी: जीभ को ठीक से न साफ करने पर यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  2. स्मोकिंग और तंबाकू सेवन: यह जीभ की सतह को रंगीन कर देता है और बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
  3. कुछ दवाइयां: खासकर एंटी-बायोटिक दवाएं, जो मुंह के नेचुरल बैक्टीरिया को खत्म कर देती हैं।
  4. मुंह सूखना (Xerostomia): लार की कमी के कारण भी जीभ पर गंदगी जमा हो सकती है। इससे जीभ के बाल निकलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  5. ज्यादा माउथवॉश का इस्तेमाल: कुछ रासायनिक माउथवॉश जीभ की सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  6. सिर्फ नरम आहार लेना: कठोर फूड्स की कमी से जीभ की सफाई ठीक से नहीं हो पाती है।
  7. कुछ स्वास्थ्य समस्याएं: जैसे HIV, कैंसर या कीमोथेरेपी का असर जीभ की सफाई पर पड़ता है।

बालों वाली जीभ के लक्षण- Symptoms of Hairy Tongue

  • जीभ का काला, भूरा या पीला दिखना
  • मुंह से दुर्गंध (Bad Breath)
  • अजीब स्वाद या धातु जैसा स्वाद आना
  • गले में कुछ चुभने जैसा या उल्टी जैसा एहसास

इलाज

डॉक्टर के मुताबिक, इसका इलाज घरेलू और देखभाल पर आधारित होता है:

  1. अच्छी ओरल हाइजीन अपनाएं: दिन में दो बार जीभ को ब्रश या टंग स्क्रैपर से साफ करें।
  2. स्मोकिंग और तंबाकू छोड़ना: ये सबसे अहम कदम हैं।
  3. ज्यादा माउथवॉश से बचना: खासकर जिसमें हाइड्रोजन पेरॉक्साइड या अल्कोहल हो।
  4. फलों और सब्जियों का सेवन: रेशेदार चीजें जीभ को स्वाभाविक रूप से साफ करती हैं।
  5. लार बढ़ाने वाले उपाय: खूब पानी पिएं, शुगर-फ्री च्यूइंग गम चबाएं।
  6. दवा का इलाज: अगर फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण हो, तो डॉक्टर द्वारा सुझाए गए माउथवॉश या दवाएं लें।

अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे या जीभ में दर्द, सूजन या निगलने में दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गर्म खाने से मुंह जल जाए तो क्या खाना चाहिए और किन चीजों से करें परहेज, डॉक्टर से जानें

बालों जैसी जीभ एक अस्थायी और साध्य स्थिति है। सही देखभाल, लाइफस्टाइल में बदलाव और नियमित मुंह की सफाई से इसे आसानी से रोका और ठीक किया जा सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि जानकारी और जागरूकता ही सबसे बेहतर इलाज है।

Read Next

World Malaria Day 2025 : बुखार और सिरदर्द की वजह बन सकता है सेरेब्रल मलेरिया, जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer