Mineral and Vitamin Deficiencies That Can Cause Cracked in Hindi: जीभ शरीर का अहम हिस्सा है, जो हमारे खाने के स्वाद को पहचानने से लेकर खाना निगलने तक में मददगार होता है। इसलिए नियमित तौर पर जीभ की सफाई करते रहना जरूरी होता है। जीभ साफ नहीं करने से कई बार जीभ के ऊपर के हिस्से पर सफेद निशान या एक पतली परत बनने लगती है। कई बार आपने देखा होगा कि जीभ में दरार भी आने लगती है। कुछ मामलों में यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए जीभ में दरार आने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
जीभ में दरार आना आमतौर पर विटामिन और मिनरल्स की कमी की ओर इशारा करता है। इसलिए ऐसी स्थिति में समझें कि आपको पोषक तत्वों की कमी है। कुछ मामलों में उम्र बढ़ने पर भी जीभ फटने की समस्या हो सकती है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं जीभ में दरार आना किन मिनरल्स और विटामिन्स की कमी का संकेत हो सकता है।
जीभ में दरार आना किन मिनरल्स और विटामिन्स की कमी का संकेत हो सकता है?
1. आयरन की कमी
अगर आपकी शरीर में आयरन की कमी है तो इससे एनीमिया का खतरा तो रहता ही है साथ ही साथ इससे कई बार जीभ में दरार भी आ सकती है। आयरन की कमी होने पर जीभ फटने के साथ-साथ जीभ में चकत्ते पढ़ना, सूजन पड़ने आदि जैसी समस्या भी हो सकती है। आयरन की कमी होने पर ग्लोसटिस हो सकता है। इसलिए ऐसे में आयरन की कमी पूरी करने पर ध्यान दें।
2. जिंक की कमी
जिंक की कमी के कारण भी जीभ में सूजन, दरार और जीभ फटने की समस्या हो सकती है। जिंक की कमी होने पर जीभ पर दरार आने पर एक लकीर बनने लगती है, जिससे जीभ के अंदर के टिशु कमजोर होने लगते हैं। दरअसल, जिंक सेल्स के विकास में काफी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए जीभ को हेल्दी रखने के लिए डाइट में जिंक को शामिल करें।
3. बायोटिन की कमी के कारण
बायोटिन की कमी होने पर भी आपको इसका असर जीभ पर दिखाई दे सकता है। बोयोटिन की कमी के कारण आमतौर पर नाखून, त्वचा और बालों की सेहत प्रभावित होती है। बायोटिन की कमी होने पर जीभ में खुजली होने के साथ-साथ जीभ में सूखापन भी आ सकता है। कुछ मामलों में इसकी कमी होने पर आपको थकान और ड्राई आई की समस्या भी हो सकती है।
4. विटामिन बी12 की कमी के कारण
विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको जीभ में दरार आने की समस्या हो सकती है। आमतौर पर कुछ लोगों में विटामिन-बी12 की कमी होती है, जिससे शरीर में अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है। अगर आपको ऐसी समस्या है तो इसे देखकर समझें कि आपको विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - जीभ में दरार (फिशर्ड टंग) होने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
जीभ में दरार आने के अन्य कारण
- जीभ में दरार आने के पीछे अन्य भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- जीभ में दरार आने के पीछे कई बार उम्र बढ़ना भी एक बड़ा कारण माना जाता है।
- जीभ फटने के पीछे उम्र बढ़ने को भी जिम्मेदार माना जाता है।
- कई बार ज्यादा हाइजीन का ध्यान नहीं रखने पर भी आपको जीभ में दरार आ सकती है।