Doctor Verified

शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने पर नजर आते हैं ये 4 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Signs Of Vitamins And Minerals Deficiency In Body: शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने पर थकान और कमजोरी बनी रहती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने पर नजर आते हैं ये 4 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Signs Of Vitamins And Minerals Deficiency In Body: शरीर को ताकत देने और सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स की आवश्कता होती है। अक्सर लोग पोषक तत्वों में कमी और खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे शरीर में दर्द, नींद में कमी और पाचन से जुड़ी समस्याएं। बहुत से लोग इन समस्याओं को लंबे समय तक इग्नोर कर देते हैं, जिस कारण आगे चलकर ये समस्या बढ़ती चली जाती है। ऐसे में अगर आपके शरीर में लगातार कई समस्याएं रहती है, तो इसका कारण हो सकता हैं कि शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए विभिन्न सप्लिमेंट्स के साथ हेल्दी फूड्स के सेवन से भी शरीर को बीमारियों से बचाया जा सकता हैं। इस बारे में एमबीबीएस डॉक्टर  Dr. Arooba Batool and Dietician Yamna Chattha ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के लक्षण के बारे में बता रही हैं। 

1. मसल्स क्रैंप 

शरीर में कई बार लंबे समय तक मसल्स क्रैंप, नींद न आना और पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द होना शरीर में मैग्नीशियम की कमी के लक्षण हो सकते हैं। मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां और नट्स का सेवन किया जा सकता है। साथ ही इसकी पूर्ति के लिए डॉक्टर से पूछकर सप्लिमेंट का सेवन भी कर सकते हैं।

fatigue

2. नाखूनों पर सफेद दाग

नाखूनों पर लंबे समय दाग और जल्दी-जल्दी बीमार होना शरीर में जिंक की कमी के लक्षण हो सकते हैं। जिंक की कमी होने पर आप जल्दी बीमार पड़ते है और शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती हैं। शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए इसका सप्लिमेंट के साथ सीड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr Arooba Batool (@draroobabatool)

3. बालों का झड़ना

बहुत से लोग बालों को झड़ना काफी आम समझते है। लेकिन लंबे समय तक हेयरफॉल के साथ चक्कर आना और मिट्टी खाने की इच्छा होना शरीर में आयरन की कमी के लक्षण हो सकते हैं। इस प्रकार की समस्या होने पर जल्दी से डॉक्टर को दिखाकर जांच करवाएं और खजूर, अंजीर, किशमिश और काले तिल का सेवन किया जा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें- इंसुलिन ओवरडोज होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

4. थकान

शरीर में हरदम थकान और कमजोरी रहना भी विटामिन्स की कमी के कारण हो सकता है। अगर आप भी सुबह सोकर उठने के बाद ही थकान महसूस करते हैं और इसके साथ मूड स्विंग्स भी होते रहते हैं, तो ये लक्षण शरीर में विटामिन बी की कमी के कारण हो सकते हैं। इस विटामिन की पूर्ति के लिए अंडे, मछली, नट्स और साबुत अनाज का सेवन किया जा सकता हैं।

शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने पर इस तरह के लक्षण नजर आते हैं। हालांकि, शरीर में लक्षण आने पर एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

रात में ब्लड शुगर कम होने पर महसूस होते हैं ये 5 लक्षण, जरूर बरतें सावधानी

Disclaimer