Doctor Verified

World Malaria Day 2025 : बुखार और सिरदर्द की वजह बन सकता है सेरेब्रल मलेरिया, जानें इसके लक्षण और कारण

बारिशों के दिनों में मलेरिया और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जानते हैं कि सेरेब्रल मलेरिया के कारण और लक्षण क्या हो सकते हैं? साथ ही, इससे बचाव के लिए आपको क्या उपाय अपनाने चाहिए?   
  • SHARE
  • FOLLOW
World Malaria Day 2025 : बुखार और सिरदर्द की वजह बन सकता है सेरेब्रल मलेरिया, जानें इसके लक्षण और कारण


Cerebral Malaria In Hindi: भारत सहित एशिया के कई देशों में हर साल हजारों लोगों को मलेरिया होता है। यह एक तरह का संक्रमण होता है, जो Plasmodium falciparum नामक के परजीवी से होता है। यह संक्रमण मादा एनाफिलीज मच्छरों के काटने काटने से फैलता है। मलेरिया के कई प्रकार होते हैं। इसमें सेरेब्रल मलेरिया को भी शामिल किया जाता है। यह मलेरिया का सबसे गंभीर रूप होता है, यदि समय पर इलाज न किया जाए तो यह व्यक्ति के लिए जानलेवा रोग बन सकता है। सेरेब्रल मलेरिया को ब्रेन मलेरिया के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक किया जाता है। फिलहाल, इस लेख में ग्रेटर नोएडा स्थित सर्वोदय अस्पताल में कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. पंकज रेलन से जानते हैं कि सेरेब्रल मलेरिया के कारण और लक्षण क्या हो सकते हैं? 

सेरेब्रल मलेरिया क्या है? - What is Cerebral Malaria In Hindi 

सेरेब्रल मलेरिया एक न्यूरोलॉजिकल (तंत्रिका तंत्र संबंधी) जटिलता है, जो फाल्सीपेरम मलेरिया के संक्रमण से उत्पन्न होती है। इसमें मलेरिया के परजीवी ब्रेन की ब्लड वैसेल्स यानी नसों तक पहुंच जाते हैं। यह ब्रेन में सूजन, ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट तथा कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वजह से मरीज को गंभीर लक्षण देखने को मिल सकते हैं, सही समय पर इलाज न मिले तो यह कोमा और जानलेवा कारक बन सकता है। 

Cerebral Malaria In Hindi in

सेरेब्रल मलेरिया के लक्षण - Symptoms Of Cerebral Malaria In Hindi 

सेरेब्रल मलेरिया के लक्षण सामान्य मलेरिया से अधिक तीव्र और गंभीर होते हैं। आगे जानते हैं इस बारे में। 

तेज बुखार और कंपकंपी

मलेरिया के सामान्य लक्षण की तरह ही सेरेब्रल मलेरिया या ब्रेन मलेरिया में भी मरीज को अचानक तेज बुखार आता है। साथ ही, मरीज को बुखार के साथ कंपकंपी और ठंड भी लगती है। 

तेज सिरदर्द होना

सेरेब्रल मलेरिया में मरीज का ब्रेन प्रभावित होता है, जिस वजह से व्यक्ति को तेज सिरदर्द महसूस होता है। साथ ही, मरीज को कई बार कुछ चीजों को समझने में मुश्किल होती है। 

दौरे पड़ना (Seizures)

ब्रेन के कार्य प्रणाली प्रभावित होने और शरीर में आने वाले बदलावों की वजह से कुछ मरीजों में गंभीर लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। इस स्थिति में कुछ मरीजों को दौरे पड़ने की समस्या हो सकती है। यह समस्या खासकर बच्चों में दिखाई देते हैं। 

बेहोशी

सेरेब्रल मलेरिया में ब्रेन के कई कार्य प्रभावित होते हैं, यदि इसके लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए तो ऐसे में मरीज को बेहोशी हो सकती है। इसके अलावा, गंभीर संक्रमण होने पर मरीज कोमा में भी जा सकता है। 

मांसपेशियों में ऐंठन 

मलेरिया के इस रूप में मरीज को शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके साथ ही, कुछ मामलों में व्यक्ति को मांसपेशियों में अकड़न या ऐंठन आने लगती है। वहीं कई मरीजों को बोलने में और अपनी बातों को दूसरों समझाने में परेशानी हो सकती है। 

सेरेब्रल मलेरिया के कारण - Causes Of Cerebral Malaria In Hindi

जैसे कि आपको पहले बताया गया है कि सेरेब्रल मलेरिया होने का मुख्य कारण उसे फैलाने के लिए जिम्मेदार Plasmodium falciparum ही होता है। इसके अलावा भी कुछ मुख्य कारक होते हैं, जो इसकी वजह बन सकते हैं। 

  • संक्रमित एनोफिलीज मच्छर के काटने से शरीर में मलेरिया का परजीवी प्रवेश करता है। इसके बाद यह ब्लड सर्कुलेशन माध्यम से लिवर और फिर रेड ब्लड सेल्स को संक्रमित करता है। विशेषकर बरसात के मौसम में यह अधिक फैलता है। 
  • जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, जैसे बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं, उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
  • गंदगी और रुके हुए पानी में मच्छर अधिक पनपते हैं। ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
  • मलेरिया के प्रारंभिक लक्षणों को अनदेखा करना और समय पर इलाज न कराना सेरेब्रल मलेरिया में बदलने की आशंका बढ़ा देता है।

सेरेब्रल मलेरिया से कैसे बचाव करें? - Prevention Tips Of Cerebral Malaria In Hindi 

  • घर से बाहर जाते समय पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनें।
  • रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
  • घर के आस-पास पानी जमा न होने दें।
  • एंटी-मलेरिया दवाएं डॉक्टर की सलाह से लें।
  • बुखार होने पर तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: क्या है Feverless Malaria? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Causes And Symptoms Of Brain Malaria: सेरेब्रल मलेरिया एक अत्यंत गंभीर रोग है, जिसमें समय पर इलाज न मिलने पर जान का खतरा हो सकता है। इसके लक्षणों को पहचान कर जल्द से जल्द इलाज शुरू करना आवश्यक होता है। मच्छरों से बचाव और स्वच्छता ही इस बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। मलेरिया बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिम कारक हो सकता है। 

Read Next

क्या नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर रोग से पीलिया हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer