कई बार ऐसा होता है कि हम जल्दबाजी में चाय, कॉफी या सूप जैसे गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर लेते हैं और इसका अंदाजा भी नहीं लगा पाते कि वह कितना गर्म है। नतीजा यह होता है कि हमारी जीभ, तालू या पूरे मुंह का अंदरूनी हिस्सा जल जाता है। यह एक आम स्थिति है, लेकिन इससे असहजता होती है। मुंह जल जाने पर न सिर्फ दर्द होता है, बल्कि कई बार छाले, सूजन और स्वाद की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति में न तो खाना ठीक से खाया जाता है और न ही कुछ पीने में सहजता महसूस होती है। जीभ और मुंह के टिश्यू बहुत नाजुक होते हैं और जब वे जलते हैं तो ठीक होने में थोड़ा समय लेते हैं। अगर सही देखभाल न की जाए, तो यह मामूली-सी लगने वाली समस्या बड़ी परेशानी बन सकती है, जैसे कि इंफेक्शन या लंबे समय तक चलने वाली जलन। इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानिए, गर्म खाने से मुंह जल जाए तो क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करें?
गर्म खाने से मुंह जल जाए तो क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करें - What To Eat And Avoid After Mouth Burn
डॉक्टर बताते हैं कि मुंह जलने की स्थिति में हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो ठंडी, मुलायम और सूदिंग (शांत करने वाली) हों। साथ ही, कुछ चीजों से परहेज करना भी जरूरी (Muh andar se jal jaye to kya kare) है ताकि जलन और ज्यादा न बढ़े और मुंह को जल्दी राहत मिल सके।
मुंह जल जाने पर क्या खाएं? - What To Eat With A Burned Mouth
1. ठंडा दूध या दही
दूध और दही मुंह की जलन को तुरंत शांत करने में मदद (What helps a burning mouth fast) करते हैं। इनमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन ऊतकों की मरम्मत यानी टिश्यू रिपेयर में सहायक होते हैं। ठंडी लस्सी या दही से बना रायता भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: सीने में जलन को कम करने के लिए पिएं ये हर्बल ड्रिंक, तेजी से मिलेगा फायदा
2. केला
केला एक मुलायम फल है, जो आसानी से चबाया और निगला जा सकता है। इसमें मौजूद पोटेशियम जलन को कम करता है और ऊतकों की रिकवरी में मदद करता है।
3. सेब की प्यूरी
उबली हुई सेब की प्यूरी, नाशपाती या अन्य फल पचाने में आसान होते हैं और मुंह को नुकसान नहीं पहुंचाते।
4. दलिया या खिचड़ी
दलिया और खिचड़ी नरम, सुपाच्य और ठंडी होने पर खाने योग्य होते हैं। यह पेट को भी राहत देते हैं और मुंह को आराम देते हैं।
5. शहद
शहद में प्राकृतिक जीवाणुनाशक गुण होते हैं। इसे दिन में 2-3 बार मुंह में लगाने से जलन कम होती है और छाले जल्दी भरते हैं।
इसे भी पढ़ें: मसूड़ों की जलन को कम करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खा
मुंह जलने पर किन चीजों से परहेज करें? - What foods should you avoid with a burnt mouth
1. गरम खाना या ड्रिंक्स
जब तक मुंह पूरी तरह ठीक न हो जाए, तब तक गर्म चाय, कॉफी, सूप या ताजे गर्म खाने से बचें। ये मुंह के अंदर के टिश्यू को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
2. मसालेदार और तीखा भोजन
लाल मिर्च, काली मिर्च, गरम मसाले, अचार या चटनी जैसे तीखे फूड्स जलन को और बढ़ा सकते हैं और घाव को ठीक होने में समय लग सकता है।
3. खट्टे फल और रस
नींबू, संतरा, अनार या टमाटर जैसे खट्टे फल और इनका रस एसिडिक होते हैं, जिससे जलन और दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है।
4. कुरकुरा या सख्त खाना
ब्रेड के टोस्ट, नमकीन, बिस्किट या अन्य हार्ड फूड्स मुंह में छाले या कट का कारण बन सकते हैं। ऐसे फूड्स ऊतकों को बार-बार घिस सकते हैं।
5. धूम्रपान और शराब
ये दोनों न केवल जलन को बढ़ाते हैं बल्कि ऊतकों यानी टिश्यू के ठीक होने की प्रक्रिया को धीमा भी करते हैं। इनसे पूरी तरह परहेज करें।
मुंह के अंदर जलने पर क्या करना चाहिए?
- जलन के तुरंत बाद ठंडा पानी या बर्फ का टुकड़ा चूसें।
- नमक-पानी से कुल्ला करें।
- दिन में कई बार मुंह धोते रहें ताकि बैक्टीरिया न पनपे।
- यदि छाले बहुत बड़े हो जाएं या इंफेक्शन का शक हो, तो डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।
निष्कर्ष
मुंह जलना एक असहज लेकिन सामान्य समस्या है, जो थोड़ी सावधानी और सही खानपान से जल्दी ठीक हो सकती है। ऐसे समय में शरीर को आराम देना, हल्का और ठंडा आहार लेना, तथा जलन बढ़ाने वाले तत्वों से परहेज करना बेहद जरूरी है। अगर समस्या कुछ दिनों में ठीक न हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा। याद रखें, छोटा सा घाव भी अगर नजरअंदाज हो जाए तो बड़ी परेशानी बन सकता है, इसलिए सही देखभाल जरूरी है।
All Images Credit- Freepik