Can Vitamin E Deficiency Can Cause Hair Fall In Hindi: प्रदूषण हमारी वायु के साथ ही हमारे आहार को भी प्रभावित कर रहा है। सब्जियों की पौष्टिकता अब पहले जैसी नहीं रही हैं। वहीं, युवाओं का जंक फूड के प्रति बढ़ता रुझान भी उनके शरीर में पोषण की कमी की एक बड़ी वजह माना जा सकता है। पोषत तत्वों की कमी से शरीर के विभिन्न अंगों, त्वचा और बाल प्रभावित हो सकते हैं। बालों को मजबूत और साइन देने में विटामिन ई एक मुख्य पोषक तत्व माना जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स बताते हैं कि शरीर में विटामिन ई की कमी से बालों के झड़ने की समस्या (Hair Fall) हो सकती है। इस लेख में स्किन क्लीनिक के कोस्मैटोलॉजिस्ट जतिन मित्तल से जानते हैं कि विटामिन ई की कमी से बालों पर क्या प्रभाव पड़ते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।
क्या विटामिन ई की कमी से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है? - Can Vitamin E Deficiency Can Cause Hair Fall In Hindi
विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। यह सिर की त्वचा में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके बालों को मजबूत बनाता है। यदि, शरीर में विटामिन ई की कमी होती है, तो ऐसे में व्यक्ति के बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बालों का झड़ना शुरू हो जाते हैं।
विटामिन ई की कमी के क्या कारण हो सकते हैं? - Causes Of Vitamin E Deficiency In Hindi
- संतुलित आहार का सेवन न करने से शरीर में विटामिन ई की कमी हो सकती है।
- लगातार प्रदूषण में रहने से तनावग्रस्त हो सकता है, इससे पोषक तत्व प्रभावित हो सकते हैं।
- नियमित व्यायाम न करना भी बालों के झड़ने की वजह बन सकता है।
विटामिन ई की कमी से बाल झड़ने को कैसे कम करें? - Prevention Tips To Reduce Hair Fall Due To Vitamin E Deficiency In Hindi
- विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए आप बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है।
- पालक, ब्रोकली व अन्य हरी सब्जियों के सेवन से आपक विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते हैं।
- सूरजमुखी के बीज और मूंगफली को डाइट में शामिल कर आप विटामिन ई की कमी से बच सकते हैं।
- बाजार में विटामिन ई की कैप्सूल उपलब्ध होती है। इन कैप्सूल के अंदर को लिक्विड को आप नारियल के तेल या जैतून के तेल में मिलाकर बालों पर लगाएं।
- योग और मेडिटेशन करने से आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
- डॉक्टर की सलाह पर आप विटामिन ई की सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों की कई समस्याओं को दूर करेगा मेहंदी और अश्वगंधा का हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका
Can Vitamin E Deficiency Can Cause Hair Fall In Hindi: विटामिन ई बालों की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से बालों का झड़ना एक आम समस्या बन जाती है, जिसे संतुलित आहार और सही देखभाल से बालों की समस्या को रोका जा सकता है। बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।