Expert

चाय-कॉफी नहीं बल्कि इन हेल्दी चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत, होंगे ढेरों फायदे

आप रोजाना चाय या कॉफी पीकर दिन की शुरुआत करते होंगे, लेकिन अगर हम आपको कहें कि हेल्दी रहने के लिए आप सुबह उठकर इन कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन नहीं कर सकते हैं। जी हां, आइए जानते हैं कि आप दिन की हेल्दी शुरुआत कैसे करेंगे?
  • SHARE
  • FOLLOW
चाय-कॉफी नहीं बल्कि इन हेल्दी चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत, होंगे ढेरों फायदे


अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी पीकर करते हैं। मगर यहां सवाल ये उठता है कि क्या सच में चाय और कॉफी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है? इस सवाल का जवाब 'नहीं' है। दरअसल, इंसान को दिन की शुरुआत चाय या कॉफी पीकर नहीं करनी चाहिए। इससे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि चाय या कॉफी नहीं, तो हम अपने दिन की हेल्दी शुरुआत कैसे कर सकते हैं? इस सवाल का जवाब डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल ने दिया है। जी हां, न्यूट्रिशनिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर उन चीजों के बारे में बताया है, जिनका सेवन कर आप हेल्दी तरीके से सुबह का आगाज कर सकते हैं। आइए जानें आप रोजाना सुबह उठकर किन हेल्दी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

सुबह उठकर इन चीजों का सेवन करें

पानी का सेवन करें

सुबह उठते ही आप पानी का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में आप नॉर्मल पानी नहीं पीना चाहते हैं, तो गर्म या गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर में जमे जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। सुबह के समय पानी पीने से मेटाबॉलिज्म प्रोसेस भी तेज होता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह उठकर एक गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

नट्स का सेवन करें

आप रोजाना सुबह उठकर नट्स का सेवन कर सकते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये सभी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नट्स को खाने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। इसके अलावा, नट्स खाने से भूख कम हो जाती है। इससे आप ओवरईटिंग की समस्या से बच सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें- क्या हार्ट के मरीजों को नट्स और सीड्स का सेवन करना चाहिए? डॉ. बिमल छाजेड़ से जानें इसके बारे में

घरेलू पानी का सेवन करें

आप शरीर की अलग समस्यों के लिए घर पर बने अलग-अलग तरह के पानी का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। इसी तरह वजन घटाने के लिए नींबू पानी और शहद के कॉम्बिनेशन का सेवन कर सकते हैं। इससे सेहत को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं।

morning healthy diet

वेजिटेबल जूस का सेवन करें

अगर आप डायबिटीज और हाई इंसुलिन लेवल की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अपने दिन की शुरुआत किसी भी सब्जी यानी वेजिटेबल जूस से कर सकते हैं। इस जूस से शुगर और इंसुलिन लेवल दोनों को ही कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में बॉडी को ढेरों न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होते हैं।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज पिएं इन 5 सब्जियों का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

घी या नारियल तेल का सेवन करें

आपको सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन हेल्दी रहने के लिए रोजाना सुबह एक चम्मच घी या नारियल तेल का सेवन कर सकते हैं। इससे गट हेल्थ में सुधार किया जा सकता है। अगर आप अपच, कब्ज और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना घी या नारियल तेल का सेवन कर सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietitian Shweta J Panchal | The Diet Therapy (@dt.shwetashahpanchal)

ऊपर बताई सभी चीजों का सेवन करके आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं। इनकी मदद से आपके दिन की हेल्दी शुरुआत हो सकती है। ध्यान रखें कि आपको कभी भी खाली पेट कैफीन का सेवन नहीं करना है। इससे शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सुबह उठते ही कैफीन युक्त चाय या कॉफी का सेवन करने से शरीर को कमजोरी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

इन 5 लोगों को नहीं खाना चाह‍िए रागी के आटे से बनी रोटी, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version