Doctor Verified

डायबिटीज के मरीज पिएं इन 5 सब्जियों का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Vegetable Juice for Diabetes: डायबिटीज की समस्या में सब्जियों का जूस बहुत फायदेमंद होता है, जानें डायबिटीज में फायदेमंद फायदेमंद वेजिटेबल जूस।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के मरीज पिएं इन 5 सब्जियों का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे


Vegetable Juice for Diabetes: डायबिटीज खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होने वाली गंभीर समस्या है। इस परेशानी में आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज में खानपान का ध्यान न रखने से आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। इसकी वजह से मरीज की परेशानी भी बढ़ सकती है। हाई ब्लड शुगर के कारण मरीज की आंखें, नर्वस सिस्टम और हार्ट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर हमेशा डायबिटीज के मरीजों को हेल्दी डाइट का सेवन करने की सलाह देते हैं। डायबिटीज में सब्जियों और कुछ फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज अक्सर खानपान को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आज इस लेख में आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को कौन सी सब्जियों का जूस पीना चाहिए?

डायबिटीज में फायदेमंद वेजिटेबल जूस- Vegetable Juice for Diabetes in Hindi

डायबिटीज की समस्या में मरीजों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि किन चीजों का सेवन करना है और किन चीजों का नहीं। इसके अलावा खानपान में असंतुलन होने से मरीज की परेशानियां बढ़ जाती हैं। डायबिटीज में मरीजों को सब्जियों का जूस पीने की सलाह देते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, डायबिटीज के मरीजों के लिए इन सब्जियों का जूस बहुत फायदेमंद होता है-

Vegetable Juice for Diabetes

1. करेले का जूस 

करेले का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। करेले के जूस में मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। करेले में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके पैंक्रियाज में बीटा सेल्स बढ़ते हैं। इसका सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को बहुत फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में डायबिटीज रोगी सुबह से रात तक क्या खाएं? डायटीशियन से जानें पूरे दिन का डाइट प्लान

2. मूली के पत्तों का जूस

डायबिटीज में मूली का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मूली के पत्तों में मौजूद गुण और पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इसकी पत्तियों का सलाद भी डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज में पाचन तंत्र को मजबूती देने के लिए भी मूली के पत्तों का जूस बहुत फायदेमंद होता है। 

3. टमाटर का जूस

टमाटर का जूस भी डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है। टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका जूस पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत फायदा मिलता है।

4. खीरे का जूस

खीरे का जूस भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और शरीर का चयापचय ठीक रखने में बहुत फायदेमंद होता है। खीरे में पोटैशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। खीरे का जूस पीने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा कंट्रोल में रहती है। नियमित रूप से खीरे का जूस पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

5. पत्तागोभी का जूस

पत्तागोभी का जूस पीने से भी डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। पत्तागोभी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन के और विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर होते हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज होने पर इस तरह करेें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव, हमेशा रह सकेंगे स्वस्थ

ऊपर बताये गए सब्जियों के जूस डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से इन जूस का सेवन करने से आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज में डॉक्टर मरीजों को ताजे फल और सब्जियों का संतुलित मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बच्चों को रोज खिलाएं ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट, नहीं पड़ेगे जल्दी से बीमार

Disclaimer