बच्चों को रोज खिलाएं ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट, नहीं पड़ेगे जल्दी से बीमार

बच्चों के बेहतर विकास के लिए माता-पिता उनकी डाइट में ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को रोज खिलाएं ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट, नहीं पड़ेगे जल्दी से बीमार

बच्चे काफी नाजुक होते हैं, बदलते मौसम, गलत खान-पान के कारण इंफेक्शन की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। माता-पिता अक्सर बच्चों के खान-पान को लेकर परेशान रहते हैं। बच्चे हेल्दी फूड्स खाने में अक्सर आनाकानी करते हैं। उन्हें पिज्जा, बर्गर जैसे फास्ट फूड्स खाना पसंद होता है, लेकिन उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करना जरूरी है। माता-पिता होने के नाते आप हमेशा इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि बच्चे को ऐसा क्या खिलाएं जो उनके शारीरिक विकास में मदद करें। ऐसे में आइए डायटिशियन रमिता कौर से जानते हैं बच्चों की डाइट में शामिल करने के लिए हेल्दी फूड्स के बारे में। 

बच्चों की अच्छी सेहत के लिए 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन | 4 Healthy Breakfast Options For Kids in Hindi

1. पालक मेथी के साथ बेसन चीला

पालक मेथी की सब्जी और बेसन का चीला खाने में स्वादिष्ट और पोषत तत्वों से भरपूर होता है। बच्चे भी इसे खाना बेहद पसंद करते हैं और कम तेल और मसालों के इस्तेमाल से इसे तैयार किया जाता है। 

खाने के फायदे - 

  • बच्चों के शरीर को प्रोटीन मिलता है। 
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो  शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। 
  • घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो बच्चों का पेट देर तक भरा रखने में मदद करता है।
  • आयरन, विटामिन K और मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur (@dt.ramitakaur)

2. स्प्राउट्स के साथ पोहा

पोहा बच्चों का पसंदीदा ब्रेकफास्ट होता है, स्प्राउट्स के साथ बच्चों को ये खिलाने से उन्हें कई तरह के स्वास्थ्य फायदे मिल सकते हैं। 

खाने के फायदे -

  • फाइबर से भरपूर होता है। 
  • कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। 
  • प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। 
  • विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है।

3. दही के साथ पनीर पराठा 

पनीर बच्चों को काफी पसंद होता है, आप सुबह नाश्ते के तौर पर पनीर का पराठा दही के साथ उन्हें खिला सकते हैं। 

खाने के फायदे - 

  • पेट भरने में मदद करता है।
  • आसानी से पच सकता है। 
  • मजबूत इम्यूनिटी बनाने में मदद करता है।
  • मजबूत हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद करता है।

4. चना दाल के साथ रागी उपमा

रागी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये आपके समग्र स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करता है, आप बच्चों की डाइट में इसे उपमा के रूप में खिला सकते हैं और हेल्दी चना दाल भी शामिल उनके ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। 

खाने के फायदे - 

  • आयरन से भरपूर होता है, जो खून की कमी दूर करें।
  • प्रोटीन से भरपूर है, जो शरीर की कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करता है। 
  • विटामिन बी से भरपूर है, जो शरीर के मेटॉबालिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट देता है, जो शरीर की सूजन को कम करता है

Image Credit : Freepik

Read Next

बदलते मौसम में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? जानें डाइट टिप्स

Disclaimer