Lungs Healthy Tips in Changing Weather: बदलता मौसम सभी को अच्छा लगता है। क्योंकि इस मौसम में न ज्यादा गर्मी लगती है और न ही ठंड। हालांकि, बदलते मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल के लक्षणों से परेशान होना पड़ता है। बदलते मौसम का असर फेफड़ों पर भी पड़ता है। इसलिए इस मौसम में फेफड़ों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अक्सर लोग प्राणायाम और योग का सहारा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अच्छी डाइट लेना भी जरूरी होता है। अच्छी डाइट से आप फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। आइए, जानते हैं बदलते मौसम में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं-
बदलते मौसम में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं?
1. अदरक
बदलते मौसम में फेफड़ों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में अदरक का खूब सेवन किया जाता है। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो फेफड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अदरक की तासीर भी गर्म होती है। अगर आप बदलते मौसम में अदरक की चाय या रस का सेवन करेंगे, तो इससे फेफड़े हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे।
2. सेब
सेब खाने से आप हमेशा हेल्दी रह सकते हैं। सेब पाचन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, रोजाना सेब खाने से फेफड़ों का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। अगर आप बदलते मौसम में सेब का सेवन करेंगे, तो इससे फेफड़े हेल्दी बने रहेंगे। सेब, धूम्रपाने के कारण होने वाली क्षति को भी कम करने में मदद करता है। आपको अपनी डाइट में सेब को जरूर शामिल करना चाहिए। इसे आप अपने सेहतमंद रह सकते हैं।
3. चुकंदर
चुकंदर विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। चुकंदर खाने से आपका संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहता है। बदलते मौसम में आपको चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए। चुंकदर फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद होता है। चुकंदर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही, फेफड़ों की कार्यक्षमता में भी सुधार करता है।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव
4. लहसुन
बदलते मौसम में लहसुन का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फेफड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। लहसुन अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। इसलिए बदलते मौसम में आपको लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो रोज सुबह खाली पेट लहसुन की 1-2 कली खा सकते हैं।
5. हल्दी
हल्दी भी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों की सूजन और अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से हल्दी का सेवन करेंगे, तो इससे बदलते मौसम में भी आपके फेफड़े हेल्दी बने रहेंगे। फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के लक्षण भी कम होंगे।
बदलते मौसम में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?
- फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। इससे सांस की तकलीफ बढ़ सकती है।
- फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इससे घरघराहट और दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
- आपको कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा या ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इससे आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
- फेफड़ों की हेल्थ के लिए आपको तले भूने खाद्य पदार्थों से भी बचना चाहिए। इससे आपको समस्याएं हो सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version