समग्र स्वास्थ्य के लिए फल, हरी सब्जियों के साथ साबूत अनाज का सेवन करना भी बेहद जरूरी है। रागी एक सुपरफूड है, जो ग्लूटेन फ्री है। रागी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसका स्वाद अक्सर लोगों को पसंद नहीं आता है, जिस कारण लोग इसे खाना कम पसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो रागी के स्वाद के कारण इसे अपनी डाइट में शामिल करने से परहेज करते हैं तो आज हम रागी से तैयार एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप भी खाने से इंकार नहीं कर पाएंगे।
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा बोहरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर हेल्दी और टेस्टी कोकोआ रागी राब की रेसिपी शेयर की है। न्यूट्रिशनिस्ट ने ये भी बताया कि, “रागी जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, एक पौष्टिक साबुत अनाज है जो प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर है। इसकी ग्लूटेन-मुक्त प्रकृति और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे नियमित उपभोग, पाचन स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त बनाता है।” ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और अन्य स्वास्थ्य फायदों के बारे में …
कोकोआ रागी राब रेसिपी - Cocoa Ragi Raab Recipe in Hindi
सामग्री -
- रागी - 2 चम्मच
- दूध - 1 कप
- गुड़ का पाउडर - 1 चम्मच
- कोको पाउडर - ½ चम्मच
- मेवे - 2 चम्मच ( कटे हुए )
View this post on Instagramटॉप स्टोरीज़
राब बनाने की विधि-
- एक पैन में 2 चम्मच रागी को एक मिनट के लिए भून लें, फिर इसमें 1 कप पानी डालें और गाढ़ा पेस्ट बनने तक 2 से 3 मिनट तक इसे पकाएं।
- फिर इसमें 1 कप दूध डालें और पेस्ट को चलाते रहें ताकि कोई गांठ न रह जाए।
- अब एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर इसमें 1 चम्मच गुड़ पाउडर और आधा चम्मच कोको पाउडर मिला लें।
- अब आप इसमें अपनी पसंद के कटे हुए मेवे भी डाल लें।
- आप इसे गर्म या ठंडा भी पी सकते हैं और अपनी पसंद के फल भी मिला सकते हैं।
कोकोआ रागी राब के स्वास्थ्य फायदे - Health benefits of Cocoa Ragi Raab in Hindi
- कोकोआ रागी राब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है।
- इसे पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर की कमजोरी दूर होती है।
- राब को पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकता है।
- रक्त शर्करा प्रबंधन: रागी में कुछ अन्य अनाजों की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है।
- कोकोआ रागी राब के सेवन से कैल्शियम की कमी दूर होती है, और हड्डियां मजबूत होती है।
- रागी आयरन का अच्छा स्रोत है, जो एनीमिया से बचाव के लिए बहुत जरूरी है।
Image Credit : Freepik