Immunity Boosting Foods To Eat In Changing Weather: अक्टूबर का महीना अपने साथ हल्की सर्दी लेकर आता है। यह गुलाबी सर्दी आसानी से लग जाती है। इस मौसम में बच्चों से लेकर घर के बुजुर्गों को भी सर्दी- खांसी की समस्या होना आम बात है। इस हल्का सर्दी के मौसम में अगर जरा सी लापरवाही बरतें जाएं, तो कई तरह की मौसमी बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में इस मौसम में सबसे जरूरी हो जाता है शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत किया जाएं। कम इम्यूनिटी के कारण हम जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए कुछ फूड्स का सेवन किया जा सकता है। यह फूड्स शरीर को हेल्दी रखने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव करेंगे। इन फूड्स के सेवन से कई बीमारियां दूर होगी और शरीर स्वस्थ रहेगा। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि बदलते मौसम में क्या खाएं।
आंवला
बदलते मौसम में शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आंवला का सेवन किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव होता हैं। आंवले को कैंडी, मुरब्बा और अचार के रूप में सेवन किया जा सकता हैं।
ड्राई फ्रूट्स
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी किया जा सकता है। ड्राई शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद जिंक इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ शरीर को हेल्दी रखते हैं। इनके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ ताकत भी मिलती है। ड्राई फ्रूट्स में बादाम, मूंगफली, काजू, पिस्ता और अखरोट का सेवन किया जा सकता हैं।
दालें
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दालों का भी सेवन किया जा सकता हैं। दालों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और पोटैशियम पाया जाता हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। दाल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम करने में मदद भी मिलती है।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं? जानें 5 फूड्स के बारे में
अदरक
बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अदरक का सेवन भी किया जा सकता है। अदरक में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन स पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर अंदरूनी तौर पर गर्म रहने के साथ मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
सेब
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रोज एक सेब का सेवन करें। सेब शरीर को हेल्दी रखने के साथ मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव करता हैं। सेब में प्रोटीन, आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बीमारियों को भी दूर रखते हैं।
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version