बदलते मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं? जानें 5 फूड्स के बारे में

What to Eat in Changing Season: बदलते मौसम में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं? जानें 5 फूड्स के बारे में

What to Eat in Changing Season for Healthy Skin in Hindi: बदलते मौसम में हर व्यक्ति को तरह-तरह की दिक्कतों से परेशान होना पड़ता है। इस मौसम में आपको सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इस मौसम में आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और कई दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं। ऐसे में आपको अपनी त्वचा की देखभाल जरूर करनी चाहिए। बदलते मौसम में आपको अपनी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं इनके बारे में-

बदलते मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?- What to Eat in Changing Season for Healthy Skin in Hindi

1. एवोकाडो

बदलते मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो त्वचा को मुलायम बनाता है। यह त्वचा में कसाव लाता है और कोलेजन बढ़ाता है। एवोकाडो का सेवन करने से उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है। एवोकाडो खाने से त्वचा हेल्दी बनी रहती है और त्वचा पर निखार भी आता है। एवोकाडो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।

dry fruits

2. नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, नट्स और सीड्स त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। इनमें विटामिन ई होता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। आपको बदलते मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में नट्स और सीड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई

3. टमाटर का सेवन करें

बदलते मौसम में आपको टमाटर का सेवन भी जरूर करना चाहिए। टमाटर में ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे कैरोटीनॉइड तत्व पाए जाते हैं। टमाटर का सेवन करने से झुर्रियां ठीक होती हैं। इसमें विटामिन सी होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। अगर आप बदलते मौसम में टमाटर का सलाद खाएंगे, तो इससे स्किन हेल्दी बनी रहती है। 

4. ग्रीन टी पिएं

बदलते मौसम में आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी पीने से शरीर की इम्यूनिटी तेज होती है। अगर आप ग्रीन टी का सेवन करेंगे, तो शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। ग्रीन टी पीने से आपकी त्वचा साफ और चमकदार बनेगी। ग्रीन टी पीने से आपकी त्वचा पर निखार आ सकता है।  

इसे भी पढ़ें- रोजाना करें ये 6 फेशियल एक्सरसाइज, दूर हो जाएगी कई समस्याएं और हेल्दी रहेगी स्किन

5. नारियल पानी

नारियल पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको हमेशा नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। नारियल पानी त्वचा को बदलते मौसम में होने वाले नुकसान से बचाता है।

Read Next

पेट में जमा जिद्दी चर्बी घटाने के लिए खानपान में करें ये 10 बदलाव, धीरे-धीरे कम होने लगेगा बैली फैट

Disclaimer