Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Doctor Verified

बच्चेदानी को मजबूत रखने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, हेल्दी रहेगा यूट्रस

Foods To Strengthen The Uterus: बच्चेदानी को मजबूत और हेल्दी रखने के लिए डाइट में महिलाओं को इन फूड्स को खाना चाहिए। 

Foods To Strengthen The Uterus: जब भी हम महिला के शरीर की बात करते हैं, तो उसमें बच्चेदानी या गर्भाशय की बात करना कैसे भूल सकते हैं। बच्चेदानी महिलाओं की प्रजनन का प्रमुख हिस्सा है। बच्चेदानी के स्वस्थ रहने से महिला को हर महीने पीरियड्स होते हैं और इसी कारण महिला गर्भवती होती है। बच्चेदानी मूत्र की थैली और मलाशय के बीच में होती है। इसमें नौ महीने तक बच्चे का पोषण होता है और उसके बाद बच्चे का जन्म होता है। बच्चेदानी को मजबूत और हेल्दी रखने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता हैं जैसे फाइब्रॉएड, एंडोमेट्रियोसिस और यूटेरो वैजाइनल प्रोलैप्स। बच्चेदानी हेल्दी नहीं होने की वजह से कई बार महिला को मां बनने में भी दिक्कत आती है। ऐसे में बच्चेदानी को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। महिलाओं को इन फूड्स को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। इन फूड्स के सेवन से बच्चेदानी मजबूत होगी और बीमारियों से बचाव होगा। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से बच्चेदानी को मजबूत करने वाले फूड्स के बारे में।

बच्चेदानी को मजबूत रखने के लिए क्या खाएं?

1. हरी सब्जियां

बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए महिलाओं को डाइट में हरी सब्जियों को अवश्य शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों के सेवन से महिलाओं के शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ बच्चेदानी हेल्दी रहती है। हरी सब्जियों में सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता हैं। इन सब्जियों को खाने से बच्चेदानी का संतुलन बना रहता है साथ ही इनमें मौजूद फोलिक एसिड बच्चेदानी को लंबे समय तक हेल्दी रखता है।

2. सूखे मेवे और बीज

महिलाओं को बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए दिन में सूखे मेवे और बीज का भी सेवन करना चाहिए।अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो गर्भधारण करने की क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। ड्राई फ्रूट्स में आयरन, पोटैशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो बच्चेदानी को हेल्दी रखता है। साथ ही यह महिलाओं को गर्भाधारण होने में भी मदद करते हैं।

green vegetable

3. नींबू या संतरा

नींबू और संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ बच्चेदानी को विभिन्न बीमारियों से बचाता हैं। साथ ही इन फूड्स को खाने से बच्चेदानी में इंफेक्शन की संभावना भी कम होती है। नींबू और संतरे में मौजूद फोलिक एसिड पेट में बच्चे को हेल्दी रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें विटामिन ई से भरपूर फूड्स, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

4. फल

बच्चेदानी को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को फल का सेवन जरूर करना चाहिए। इनके नियमित सेवन से प्रेग्नेंसी के चांसेज बढ़ते हैं और बच्चेदानी को लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं। फल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो बच्चेदानी को मजबूत करता है।

5. डेयरी प्रोडक्ट्स

बच्चेदानी को हेल्दी रखने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का भी सेवन किया जा सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से महिलाओं की हड्डियां मजबूत होती है और गर्भाशय फाइब्रॉएड का खतरा भी कम होता हैं। डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने के लिए दही, पनीर, दूध और मक्खन का सेवन किया जा सकता हैं।

महिलाओं को बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मेथी दाना और कलौंजी का पानी, जानें रोज इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

दीपशिखा सिंह ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। ये पिछले 4 सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जागरण न्यू मीडिया में दीपशिखा बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही है। दीपशिखा हेल्थ, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 09, 2024 17:20 IST

    Published By : Deepshikha Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content