Expert

Low Calorie Oats: वजन घटाने के लिए इन तरीकों से खाएं लो कैलोरी ओट्स, जल्द दिखेगा असर

Low Calorie Oats: वजन घटाने के ल‍िए ओट्स बनाना चाहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं ओट्स को बनाने का सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
Low Calorie Oats: वजन घटाने के लिए इन तरीकों से खाएं लो कैलोरी ओट्स, जल्द दिखेगा असर


Low Calorie Oats Recipe: ओट्स को साबुत अनाज के रूप में जाना जाता है। इसे ज्‍यादातर नाश्‍ते में शाम‍िल क‍िया जाता है। ओट्स में आयरन, ज‍िंक, फॉस्‍फोरस, कॉपर, फोलेट, व‍िटाम‍िन-बी और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ओट्स में कैलोरीज कम होती हैं, इसल‍िए इसे वजन कम करने वालों की पहली पसंद माना जाता है। ओट्स में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है इसल‍िए इसे डाइजेशन के ल‍िए एक हेल्‍दी ऑप्‍शन माना जाता है। ओट्स का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल क‍िया जा सकता है। वेट लॉस के ल‍िए ओट्स एक हेल्‍दी ऑप्‍शन है। ओट्स को जल्‍दी से बनाया भी जा सकता है। तो चल‍िए जानते हैं वेट लॉस के ल‍िए ओट्स को बनाने की रेस‍िपी और इसके फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।         

ओट्स से बनने वाली लो कैलोरी रेस‍िपीज- Low Calorie Oats Recipe in Hindi 

low calorie oats recipe

ओट्स और फ्रूट्स स्‍मूदी बनाएं- Oats Fruits Smoothie Recipe   

ओट्स में सभी ताजे फल जैसे अनार, केला, संतरा, अमरूद डालें और थोड़ा सा दूध म‍िलाएं। इस म‍िश्रण का सेवन सुबह नाश्‍ते में कर सकते हैं। जब भी मीठा खाने का मन हो, तो ओट्स और फ्रूट्स की स्‍मूदी बना सकते हैं। इस रेस‍िपीज में 90 से 95 कैलोरीज होती हैं।       

ओट्स का चीला बनाएं- Oats Chilla Recipe  

ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। उसमें अदरक, लहसुन, हरी म‍िर्च और पानी म‍िलाकर पेस्‍ट तैयार कर लें। इस पेस्‍ट को तवे पर डालकर दोनों तरफ से सेंक लें। तैयार है ओट्स का चीला। एक ओट्स चीले में करीब 80 से 90 कैलोरीज हो सकती हैं।

ओट्स का उपमा बनाएं- Oats Upma Recipe 

ओट्स को पानी में भ‍िगोएं। इसके बाद 1 चम्‍मच तेल को गर्म करें। उसमें ओट्स, सब्‍ज‍ियां, हल्‍दी, नमक और हरी म‍िर्च डालें। ओट्स में पानी डालें और 8 से 10 म‍िनट तक पकाएं। अगर ओट्स कच्‍चे रह जाएं, तो उसे 10 म‍िनट और पकाएं। जब ओट्स तैयार हो जाएं, तो उस पर नींबू का रस न‍िचोड़ दें। ओट्स उपमा में 90 से 100 कैलोरीज होती हैं।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए ओट्स के बजाए खाएं ये 4 देसी फूड्स, तेजी से होगा वेट लॉस

लो कैलोरीज ओट्स बनाने के ट‍िप्‍स- Low Calorie Oats Tips  

  • लो कैलोरी ओट्स की रेस‍िपी बनानी है, तो चीनी या आर्ट‍िफ‍िश‍ियल शुगर का प्रयोग न करें। केवल फलों का प्रयोग करें।  
  • फुल फैट म‍िल्‍क इस्‍तेमाल करने के बजाय ऑल्‍मंड म‍िल्‍क का सेवन करें। मलाई वाले दूध की जगह स्‍क‍िम्‍ड म‍िल्‍क का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • ओट्स में सफेद नमक की जगह ब्‍लैक सॉल्‍ट का सेवन करें। 
  • ओट्स को हेल्‍दी बनाने के ल‍िए ताजी सब्‍जि‍यों का प्रयोग कर सकते हैं।  

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

काले अंगूर खाने से कंट्रोल रहता है ब्लड प्रेशर, High BP के मरीज सर्दियों में जरूर करें इनका सेवन

Disclaimer