Black Grapes Benefits For High Blood Pressure: ब्लड प्रेशर कंट्रोल से बाहर की समस्या आजकल लोगों में बहुत सामान्य हो गई है। आजकल हम हर तीसरे व्यक्ति में ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने की समस्या देखते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह एक गंभीर स्थिति है, जिसके कारण नसें डैमेज हो सकती है। यह हार्ट अटैक, फेलियर, स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों के साथ ही मस्तिष्क की नसों के डैमेज होने का कारण भी बन सकता है। यह इतनी गंभीर स्थिति है, इसके कारण व्यक्ति की मौके पर मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को अपने खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो और नियमित एक्सरसाइज करने के लिए भी कहा जाता है। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिल सकती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिन्हें अगर आप अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं, तो यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में आपकी बहुत मदद कर सकते हैं? आपको बता दें कि काले अंगूर का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। अगर बीपी के मरीज काले अंगूर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं, तो इससे न सिर्फ स्वस्थ रहने में बहुत मदद मिल सकती है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए काले अंगूर खाने के फायदे बता रहे हैं....
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए काले अंगूर के फायदे- Black Grapes Benefits For High Blood Pressure In Hindi
आपको बता दें कि काले अंगूर में ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें पोटनियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स के साथ-साथ विटामिन ए और सी भी बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। ये सभी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं। ये रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। साथ ही, सख्त और संकुचित होने से बचाते हैं। इसके अलावा, काले अंगूर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी हो सकते हैं काले अंगूर, जानें इन्हें खाने के नुकसान
काले अंगूर में मौजूद एंथोसायनिन और रेस्वेराट्रोल नामक एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। काले अंगूर खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। यह शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। धमनियों में प्लाक को जमने और इसके निर्माण को रोकने में मदद करते हैं। काले अंगूर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसलिए काले अंगूर का सेवन हृदय रोगियों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: High Cholesterol के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं काले अंगूर, नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल निकालते हैं बाहर
ब्लड प्रेशर कम करने के लिए एक दिन में कितने अंगूर खाएं- How Many Grapes To Eat A Day To Lower Blood Pressure In Hindi
आपको बता दें कि कभी भी अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन नहीं करना है। यह सही है कि काले अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है, लेकिन अधिक मात्रा में इनका सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको इनका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आमतौर पर 1-2 कप या 200-250 ग्राम तक काले अंगूर का सेवन सेहत के लिए पूरी तरह से स्वस्थ माना जाता है।
All Image Source: Freepik