Probiotics Foods To Control High Blood Pressure: शहरी जीवन में काम की भागदौड़ में अक्सर बाहर से आए लोगों को खाने का समय ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग बाहर का जंक फूड या कुछ भी तला भूना खा लेते हैं। यह खाना पेट भरने के लिए तो फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके सेवन से आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान हो सकते हैं। जंक फूड और काम की टेंशन आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाती है। इससे लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डायटिशियन शिवाली गुप्ता की मानें तो जीवन शैली के साथ ही आहार में बदलाव कर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल (Foods To Control BP) कर सकते है। इसके लिए आप प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
प्रोबायोटिक्स युक्त आहार से ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल - Probiotics Foods To Control Blood Pressure In Hindi
डायटिशियन के अनुसार पेट में मौजूद स्वस्थ सूक्ष्मजीव आहार को पाचने में महत्वपूर्ण होते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक होते हैं। दही के अलावा जिन चीजों को फर्मेंट किया जाता है उनमें प्रोबायोटिक्स के गुण मौजूद होते हैं। इसमें आप छाछ, ढोकला, कांजी आदि को शामिल कर सकते हैं।
दही
दही में प्रोबायोटिक के गुण पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम उच्च मात्रा में होता है। इसके साथ ही दही में मौजूद स्वस्थ्य बैक्टीरिया इम्यून पावर को बूस्ट करते हैं। लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस (Lactobacillus acidophilus) और अन्य हेल्दी बैक्टीरिया से भरपूर, दही का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसे आप आहार के साथ ले सकते हैं।
ढोकला
गुजरात में ढोकला लोगों द्वारा खुद पसंद किया जाता है। ढोकला एक फर्मेंटेड नाश्ता होता है, यह चावल और चने के आटे से बनाया जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं, जो आपकी आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। ढोकला में कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। वजन कम करने वाले व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले इसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
छाछ
उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि आसपास के राज्यों में छाछ का सेवन नियमित रूप से किया जाता है। इसे भी फर्मेंट किया जाता है, इसमें लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस जैसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पेट की समस्याओं को दूर कर पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। इससे आप भोजन से पहले या बाद में भी ले सकते हैं।
इडली और डोसा बैटर
इडली और डोसा के लिए बैटर तैयार करते समय इसे फर्मेंट किया जाता है, इस वजह से यह प्रोबायोटिक्स की तरह कार्य करता है। उड़द दाल और चावल को पीसकर कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाता है। जब यह फर्मेंट हो जाती है तो इसका उपयोग डोसा बनाने के लिए किया जता है।
कांजी
इसे गाजर व बीटरूट से बनाया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होता है। इससे लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है। इसे पानी में बनाया जाता है, जिसे कुछ दिनों के लिए फर्मेंट किया जाता है, इससे यह प्रोबायोटिक्स की तरह कार्य करती है। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर तुरंत कंट्रोल कैसे करें? जानें इमरजेंसी स्थिति के लिए 5 उपाय
Foods To Control Blood Pressure: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप नियमित रूप से योगा करें। योगा व एक्सरसाइड से आप ब्लड प्रेशर की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, डाइट में बदलाव कर आप कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version