
Black Grape Benefits To Reduce Cholesterol: सर्दियों में अंगूर का सेवन तो हम सभी करते हैं। लेकिन कुछ लोग हरे अंगूर का सेवन करना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ काले अंगूर खाना पसंद करते हैं। हालांकि, सेहत के लिहाज से दोनों ही बहुत लाभकारी होते हैं। क्योंकि ये पोषण और कई औषधिय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए, सी, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो इन्हें संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं।
लेकिन जब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की बात आती है, तो ऐसे में काले अंगूर खाना अधिक लाभकारी माना जाता है। क्योंकि इनमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ये हल्के नीले-बैंगनी रंग के होते हैं और देखने में लगभग काले दिखते हैं। अंगूर के इस रंग के लिए एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जिम्मेदार होता है, जो अन्य काले, बैंगनी और नीले फलों- सब्जियों को उनका प्राकृतिक रंग प्रदान करता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के रोगी अगर काले अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे उन्हें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिलेगी। इस लेख में हम आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए काले अंगूर खाने के फायदे बता रहे हैं...
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए काले अंगूर खाने के फायदे- Black Grape Benefits To Reduce Cholesterol In Hindi
काले अंगूर में मौजूद एंथोसायनिन और रेस्वेराट्रोल नामक एंटीऑक्सीडेंट हृदय रोगियों में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में कई तरह से मदद करते हैं। एंथोसायनिन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर की सूजन को कम करता है। काले अंगूर खाने से धमनियों में प्लाक के निर्माण को रोकने में भी मदद मिलती है। एंथोसायनिन शरीर में नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करता है। वहीं, रेस्वेराट्रोल भी कोलेस्ट्रॉल को इसी तरह कम करने में भूमिका निभाता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों को डाइट में काले अंगूर शामिल करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल रोगी रोज सुबह पिएं बस एक कप टमाटर का जूस, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल निकाल देगा बाहर
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें लौकी के जूस का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए एक दिन में कितने अंगूर खाएं- How Many Grapes To Eat A Day To Lower Cholesterol In Hindi
अगर किसी व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो वह एक दिन में 1-2 कप काले अंगूर का सेवन कर सकते हैं। 200 ग्राम तक काले अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सेफ है। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत अधिक काले अंगूर खाने से बचें। अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version