Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें लौकी के जूस का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Bottle Gourd Juice Benefits in High Cholesterol: लौकी में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर आदि पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें लौकी के जूस का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे


Bottle Gourd Juice Benefits in High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। शरीर को बीमारियों से बचाने और हेल्दी रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली की देन है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक और ब्लॉकेज जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लौकी के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते है हाई कोलेस्ट्रॉल में लौकी का जूस पीने के फायदे और सही तरीका।

हाई कोलेस्ट्रॉल में लौकी का जूस पीने के फायदे-  Bottle Gourd Juice to Reduce Bad Cholesterol in Hindi

लौकी का सेवन सब्जी के रूप में खून किया जाता है। इससे तमाम तरह की डिशेज बनाई जाती है। लौकी में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "लौकी में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन जैसे पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।" लौकी का जूस पीने से न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल कम करने में बल्कि डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या में भी फायदा मिलता है।

Bottle Gourd Juice Benefits in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें जौ के पानी का सेवन, जल्दी कम होगा फैट

लौकी में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट के अलावा विटामिन बी1, बी3 बी9, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन नियमित रूप से करने से शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। लौकी का जूस शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ाने में मदद करता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में लौकी का जूस पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें लौकी के जूस का सेवन?

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सुबह के समय लौकी का जूस पीने से फायदा मिलता है। आप घर पर ताजी लौकी से एक गिलास लौकी का जूस तैयार करें और इसमें हल्का काला नमक मिलाकर पिएं। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए दवाओं के साथ डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बीमारी में डॉक्टर आपको हेल्दी और हाई फाइबर फूड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा रोजाना रनिंग या एक्सरसाइज करने से भी आपके नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सर्दियों में संतरे का जूस पीने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका

Disclaimer