Benefits Of Orange Juice In Winter In Hindi: संतरा का जूस पीने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। लेकिन आपको बता दें कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। असल में संतरा का जूस कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करता है। इसके अलावा, भी यह कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। वैसे तो संतरे का जूस आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं और हर मौसम में इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप ठंड के मौसम में इस अद्भुत जूस का सेवन करते हैं, तो यह आपको सर्दियों के दौरान होने वाली कई आम समस्याओं से दूर रखने और उनसे जल्द छुटकारा दिलाने में मदद करता है। लेकिन बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि ऑरेंज जूस किस समय पीना चाहिए या संतरे का जूस पीने का सही समय क्या है? इस लेख में हम आपको सर्दियों में संतरे का जूस पीने के फायदे और इसे पीने का सही समय बता रहे हैं...
सर्दियों में संतरे का जूस पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Orange Juice In Winters In Hindi
1. इम्यूनिटी बढ़ाए
ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी, बुखार और कई अन्य वायरल समस्याओं की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। लेकिन अगर आप रोज एक गिलास संतरे का जूस पीते हैं, तो इनसे बचने में बहुत मदद मिलेगी। विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से संतरे का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।
2. शरीर को रखे हाइड्रेट
ठंड के मौसम में लोग पानी बहुत कम पीते हैं। इस दौरान शरीर में पानी की कमी से त्वचा ड्राई पड़ने लगती है और फटने लगती है। डिहाइड्रेशन के कारण लोग काफी थकान और आलस्य भी महसूस करते हैं। साथ ही कई बार चक्कर आने की समस्या भी देखने को मिलती है। संतरे का जूस पीने से आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं और हाइड्रेट रहते हैं।
3. त्वचा को रखे स्वस्थ
विटामिन सी से भरपूर संतरे का जूस पीने से त्वचा में कोलेजन प्रोटीन बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह त्वचा की डेड स्किन, घाव, कील-मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। यह आपकी ठंड के मौसम नैचुरल ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं संतरे का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
4. बालों को बनाए मजबूत
ठंड के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या का सामना काफी करते हैं। संतरे का जूस पीने से शरीर में आयरन का अवशोषण बढ़ता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी मौजूद होता है। रक्त में आयरन का स्तर बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों के रोम तक जरूर पोषण पहुंचाता है। इससे बालों के रोम को मजबूत बनाने, उन्हें स्वस्थ रखने और लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है।
5. मांसपेशियों की जकड़न दूर करता है
संतरे का जूस पीने से मांसपेशियों की जकड़न और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। यह आपको मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी राहत प्रदान करता है। इसलिए आपको रोज एक गिलास संतरे का जूस जरूर पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: संतरे के जूस में मिलाकर पिएं खसखस के बीज, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
संतरे का जूस पीने का सही समय- Best Time To Drink Orange Juice In Hindi
आमतौर पर संतरे का जूस सुबह या दोपहर के समय करना सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको कभी भी भोजन से तुरंत पहले या बाद में संतरे का जूस नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे अपच और अन्य पेट संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। आप नाश्ते में या लंच से 1 घंटा पहले इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik