संतरे के जूस में मिलाकर पिएं खसखस के बीज, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Benefits Of Mixing Poppy Seeds With Orange Juice: संतरे के जूस में खसखस के बीज मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
संतरे के जूस में मिलाकर पिएं खसखस के बीज, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Benefits Of Mixing Poppy Seeds With Orange Juice: संतरा का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि पाए जाते है। इसको सेवन से पेट हेल्दी रहने के साथ खून की कमी दूर होती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। सतंरे का जूस पीने से डाइजेशन सुधरता है और भूख भी खुलकर लगती है। आजकल सर्दी के साथ बाजार में पूरे साल संतरा मिलता रहता है। ऐसे में संतरे के जूस में खसखस के बीज को मिलाकर पीने से इसकी पौष्टिकता काफी बढ़ जाती है और शरीर की कई समस्याएं भी आसानी से दूर होती है। संतरे के जूस में खसखस के बीजों को मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर का दर्द और ऐंठन में भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं संतरे के जूस में खसखस के बीज मिलाकर पीने के अन्य फायदों के बारे में।

इम्यूनिटी बढ़ाए

संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करता है। वहीं खसखस के बीजों में मौजूद जिंक इस ड्रिंक को और पौष्टिक बनाने के साथ शरीर में बीमारी होने से रोकता है।

हड्डियों को मजबूत करे

संतरे के जूस में खसखस के बीज मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ हड्डियों में होने वाला दर्द भी आसानी से ठीक होता है। खसखस के बीजों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। वहीं संतरे के जूस में सोडियम और पोटेशियम पाए जाते है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होते है। इस ड्रिंक का सेवन करने से हड्डियों मेंहोने वाली परेशानियां भी दूर होती है।

शरीर के दर्द को कम करे

संतरे के जूस में खसखस के बीज मिलाकर पीने से शरीर का दर्द कम होने के साथ शरीर की थकावट दूर होती है। ये ड्रिंक मसल्स को रिलैक्स करके शरीर को आराम देती है। खसखस में पाए जाने वाला प्रोटीन और आयरन शरीर को ताकत देता है और दर्द को कम करता है।

इसे भी पढ़ें- चावल के आटे से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेगी बेदाग और ग्लोइंग स्किन

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे

संतरे के जूस में खसखस के बीजों को मिक्स करके पीने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और हार्ट भी हेल्दी रहता है। इस जूस को सेवन करने से हार्ट संबंधी बीमारियां कम होती है और शरीर से आसानी से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

खून की कमी दूर करे

संतरे के जूस और खसखस की ड्रिंक को पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और शरीर स्वस्थ रहता है। खसखस के बीज में आयरन और संतरे के जूस में पाए जाने वाला विटमिन ए, सी और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाते है।

संतरे के जूस में खसखस के बीज मिलाकर पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

 

 

 

 

Read Next

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं काला नमक, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer