Expert

गर्म‍ियों में प‍िएं ताजा-फ्रेश संतरे का जूस, सेहत को म‍िलेंगे कई फायदे

Orange Juice Benefits: गर्मि‍यों में वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो संतरे का जूस प‍िएं। संतरे का रस पीने के अन्‍य फायदे भी जान लें।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Mar 17, 2023 12:03 IST
गर्म‍ियों में प‍िएं ताजा-फ्रेश संतरे का जूस, सेहत को म‍िलेंगे कई फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Orange Juice Benefits In Summer In Hindi: गर्म‍ियों में शरीर को ठंडक और ताजगी पहुंचाने वाली ड्र‍िंक पीने का मन करता है। ज्‍यादातर लोग बाजार में म‍िलने वाली कोल्‍ड ड्र‍िंक का सेवन कर लेते हैं। इन सोडा ड्रि‍ंक्‍स का सेवन करने से शुगर का स्‍तर और वजन दोनों तेजी से बढ़ते हैं। गर्मि‍यों में मौसम में शरीर को ठंडा और सेहतमंद रखने के ल‍िए हेल्‍दी व‍िकल्‍पों का चुनाव करना चाह‍िए। गर्मि‍यों में धूप और बढ़ते तापमान के प्रकोप से शरीर में थकान महसूस होती है। थकान और कमजोरी को दूर करने के ल‍िए संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। संतरे के जूस में व‍िटाम‍िन ए, सी, ई और आयरन जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। संतरे के जूस में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स, गर्मि‍यों में त्‍वचा और शरीर दोनों को फ्रेश रखते हैं। संतरे का जूस पीने से गर्मि‍यों में होने वाली कई शारीर‍िक समस्‍याओं से भी बचाव होता है। आगे जानेंगे गर्म‍ियों में संतरे का जूस पीने के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में रहने वाली फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट और न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट पायल अस्‍थाना से बात की।   

orange juice ke fayde

1. गर्म‍ियों में ह्रदय रहेगा स्‍वस्‍थ- Keeps Heart Healthy 

संतरे में फाइबर मौजूद होता है। फाइबर की मदद से कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। संतरे के जूस में मौजूद व‍िटाम‍िन सी, पोटैश‍ियम आद‍ि की मदद से हार्ट ड‍िसीज का खतरा कम होता है। संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। ड‍िहाइड्रेशन से बचेंगे, तो ब्‍लड फ्लो सुधरेगा और हार्ट की बीमार‍ियों का खतरा कम होगा। गर्मि‍यों में संतरे का जूस पीने से वजन भी कंट्रोल होता है।       

2. ड‍िहाइड्रेशन से बचाव होगा- Prevents Dehydration 

गर्म‍ियों के द‍िनों में, शरीर में पानी, सोड‍ियम और पोटैश‍ियम की कमी हो जाती है। इन पोषक तत्‍वों की कमी के कारण शरीर में ड‍िहाइड्रेशन के लक्षण नजर आ सकते हैं। ड‍िहाइड्रेशन की समस्‍या से बचने के ल‍िए संतरे का जूस पीना चाह‍िए। बाहर न‍िकलने से पहले एक ग‍िलास संतरे का जूस प‍िएं। ऑरेंज जूस पीकर द‍िनभर ऊर्जा की कमी नहीं होगी। संतरे का जूस पीकर ताजगी का एहसास भी होता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में पेट की समस्याएं दूर रखनी हैं तो रोज पिएं नींबू पानी, जानें 5 फायदे

3. पेट से जुड़ी समस्‍याएं दूर होंगी- Improves Digestion 

गर्म‍ियों में पेट संबंधी समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए संतरे का जूस पी सकते हैं। गर्मि‍यां आते ही पेट में दर्द, अपच, कब्‍ज, ऐंठन, डायर‍िया आद‍ि समस्‍याएं होने लगती हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने के ल‍िए संतरे का जूस प‍िएं। संतरे के जूस में फाइबर होता है। फाइबर का सेवन करने से मल त्‍याग की प्रक्र‍िया भी आसान होती है। 

4. गर्मि‍यों में त्‍वचा और बाल रहेंगे हेल्‍दी- Healthy Skin and Hair

orange juice benefits

  • गर्मि‍यों में संतरे का जूस पीने से यूवी रेज से बचाव होता है।
  • एंटी एज‍िंग साइन्‍स जैसे झुर्रि‍यों से भी सुरक्षा म‍िलती है।   
  • संतरे के जूस में साइट्र‍िक एसि‍ड पाया जाता है। इससे डेड स्‍क‍िन सेल्‍स हटते हैं।
  • संतरे के जूस में मौजूद व‍िटाम‍िन सी की मदद से मुंहासों को रोकने में मदद म‍िलती है।   
  • व‍िटाम‍िन सी से भरपूर इस जूस का सेवन करने से, काले धब्‍बों की समस्‍या से भी छुटकारा म‍िलता है।
  • संतरे के जूस का सेवन करने से, बाल झड़ने की समस्‍या दूर होती है। इसमें मौजूद व‍िटाम‍िन ई से बाल घने और मजबूत बनते हैं।

इसे भी पढ़ें- रोज खाएं सेब और पाएं खूबसूरत ग्लोइंग स्किन, जानें सेब से मिलने वाले Beauty Benefits

5. गर्मि‍यों में कंट्रोल रहेगा बीपी- Prevents High BP   

गर्म‍ियों में पानी की कमी के कारण ब्‍लड सर्कुलेशन ब‍िगड़ सकता है। ज‍िन लोगों को पहले से ही हाई बीपी की समस्‍या है, उन्‍हें गर्मियों में व‍िशेष सावधानी बरतनी चाह‍िए। संतरे में पेक्‍ट‍िन और फ्लेवोनॉइड्स जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्‍वों से हार्ट अटैक, स्‍ट्रोक और हाई बीपी का खतरा कम होता है।    

Benefits Of Drinking Orange Juice: गर्मि‍यों में संतरे का जूस पीने से ड‍िहाइड्रेशन से बचाव होता है, बीपी कंट्रोल रहता है, हार्ट अटैक, स्‍ट्रोक का खतरा घटता है। संतरे का जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, वजन कंट्रोल रहता है, बाल घने और मजबूत बनते हैं, मुंहासों की समस्‍या दूर होती है।     

Disclaimer