
Benefits Of Drinking Gram Sattu In Summer: गर्मियां आते ही चने का सत्तू से बनी ड्रिंक सबकी फेवरिट हो जाती है। ये पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिहाज से उतनी ही फायदेमंद भी होती है। चने का सत्तू पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता है। गर्मियों में चने के सत्तू को कभी भी बनाकर पीया जा सकता है। ये पेट को ठंडा रखने के साथ डिहाइड्रेशन को दूर करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। चने के सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और आयरन आदि। इसको पीने से पेट आसानी से भर जाता है और शरीर की थकावट भी दूर होती है। गर्मियों में चने का सत्तू पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। इसमें काला नमक और नींबू मिलाकर पीया जाता है, जो शरीर को एनर्जी भी देता है। आइए जानते हैं गर्मियों में सत्तू पीने के अन्य फायदों के बारे में।
वजन कम करने में मददगार
गर्मियों में अगर आप भी वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो डाइट में चने के सत्तू को अवश्य शामिल करें। चने का सत्तू पीने से काफी लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिससे आप अतिरिक्ति खाने से बच जाते है और वजन कम करने में मदद मिलती है। सत्तू की ड्रिंक पीने से वजन नहीं बढ़ता है और शरीर हेल्दी रहता है।
पाचन तंत्र को करे मजबूत
गर्मियों में चने का सत्तू पीने से पाचन तंत्र हेल्दी होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को नहीं होने देता। वहीं पेट को साफ रखने में भी मदद करता है। चने का सत्तू की ड्रिंक पीने से पेट संबंधित बीमारियां दूर होती हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो डाइट में चने के सत्तू को अवश्य शामिल करें। इसमें नमक डालकर इसे पीने से डयबिटीज के समस्या में लाभ होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। चने का सत्तू डायबिटीज के मरीज सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में खूब खाएं ठंडी तासीर वाली लौकी, सेहत के लिए इन 5 कारणों से है फायदेमंद
भूख बढ़ाए
अगर आपको भूख न लगने की समस्या है, तो डाइट में चने के सत्तू को अवश्य शामिल करें। ध्यान रखें इसमें काला नमक और नींबू अवश्य मिलाएं। ऐसा करने से आपकी भूख खुलेगी और आपका पेट भी सही रहेगा। लेकिन धअयान रखें भूख बढ़ाने के लिए इसे खाली पेट पीने से बचें।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार
गर्मियों में चने का सत्तू पीने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। चने का सत्तू की ड्रिंक पीने से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
गर्मियों में चने का सत्तू पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik